Advertisment

Lohri: आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, राष्ट्रपति कोविंद और गृहमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, जानें इसका महत्व

Lohri: आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, राष्ट्रपति कोविंद और गृहमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, जानें इसका महत्व, Today Lohri festival is being celebrated in country President and other leaders wishes to citizens know importance of this festival

author-image
Sonu Singh
Lohri: आज देशभर में मनाई जा रही लोहड़ी, राष्ट्रपति कोविंद और गृहमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, जानें इसका महत्व

Image Source: Twitter@ANI

नई दिल्ली: आज देशभर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत तमाम दिग्गज राजनेताओं ने देशवासियों को लोहड़ी की बधाई दी है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1349197324610781186

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, 'लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यतम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।'

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1349185015872057345

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।

https://twitter.com/AmitShah/status/1349182677690183682

देश में लोहड़ी का त्योहार पंजाब और हरियाणा के लोग बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। यह त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है। लोहड़ी के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डालने की परंपरा है।

Advertisment

लोहड़ी का त्योहार किसानों का नया साल भी माना जाता है। लोहड़ी सर्दियों के जाने और बसंत के आने का संकेत भी होती है। कई जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

जानिए लोहड़ी का महत्व
लोहड़ी फसल की कटाई-बुआई के तौर पर मनाई जाती है। इस त्योहार के दिन लोग आग जलाकर इसके चारे तरफ नाचते-गाते हैं। आग में गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक डालते हैं। इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटते भी हैं। लोहड़ी पर पॉपकॉर्न और तिल के लड्डू भी बांटे जाते हैं।

पंजाब में यह त्योहार फसल काटने के दौरान मनाया जाता है। इस दिन रबी की फसल को आग में समर्पित कर सूर्य देव और अग्नि का आभार व्यक्त करते हैं और किसानों द्वारा फसल की उन्नति के लिए कामना की जाती है।

Advertisment
Uttarayan president ramnath kovind President Pongal mp news in hindi MP Breaking News MP makar sankranti Lohri festival Lohri 2021 Lohri CG Breaking News Breaking News Bihu bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें