Advertisment

Today Latest News: मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं- इलाहाबाद HC, युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा जारी- हमास

Today Latest News 4 July: देश-दुनिया की बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहें बंसल न्यूज़।

author-image
Vishalakshi Panthi
Today Latest News

Today Latest News 4 July: आज 4 जुलाई 2025 को देश और दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुचर्चित 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' आखिरकार पारित हो गया है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंच गए हैं। इधर, भारतीय रेलवे से जुड़ी बड़ी कार्रवाई में टेलीग्राम ऐप पर चल रहे तत्काल टिकट बुकिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह टिकटों की कालाबाजारी में लिप्त था और इसके जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों से ठगी की जा रही थी। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें पढ़ें..

Advertisment

3:00 PM

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद विवादित ढांचा नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की हिंदू पक्ष की याचिका

Mathura Shahi Idgah Mosque

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद को "विवादित ढांचा" घोषित करने की हिंदू पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। यह फैसला 23 मई को सुरक्षित रख लिया गया था, जिसे अब सुनाया गया है।

हिंदू पक्ष के वकील महेंद्र प्रताप सिंह ने 5 मार्च को याचिका दायर कर मस्जिद की वैधता पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि मस्जिद के पास भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं हैं और उस पर अतिक्रमण किया गया है, ऐसे में उसे विवादित ढांचे की श्रेणी में रखा जाना चाहिए।

Advertisment

इस याचिका के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई और कहा कि यह मांग पूरी तरह से अनुचित है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की सिंगल बेंच में चार बार हो चुकी है।

गौरतलब है कि हिंदू पक्ष की इसी मामले से जुड़ी 18 अन्य याचिकाएं भी हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, जिन पर अलग से सुनवाई की जा रही है।

12:30 PM 

60 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा हमास

गाज़ा में फिलिस्तीनी मदद मांगने वालों की मौतें बढ़ रही हैं। अमेरिकी ठेकेदार राहत वितरण केंद्रों पर जिंदा गोलियां और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, हमास 60 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर विचार कर रहा है और जल्द ही मध्यस्थों को जवाब देगा।

Advertisment

11:30 AM

बीजेपी को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

[caption id="attachment_851800" align="alignnone" width="895"]Latest News वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और तमिलनाडु की विधायक वनाथी श्रीनिवासन – के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।[/caption]

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भाजपा में संगठनात्मक बदलाव तेज हो गए हैं और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है, क्योंकि हाल के वर्षों में महिला मतदाताओं के बीच भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। तीन प्रमुख महिला नेताओं – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और तमिलनाडु की विधायक वनाथी श्रीनिवासन – के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। पार्टी नेतृत्व में महिला चेहरा लाकर भाजपा दक्षिण भारत में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

11:00 AM 

SEBI ने Jane Street के खिलाफ उठाए सख्त कदम, 4,844 करोड़ वसूलने का आदेश

SEBI

भारतीय बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट (Jane Street) के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उस पर हेराफेरी के आरोप में पाबंदी लगा दी है। साथ ही कंपनी को 4,844 करोड़ रुपये की अवैध कमाई वापस लौटाने का निर्देश दिया गया है।

Advertisment

सेबी के आदेश के मुताबिक, जब तक जेन स्ट्रीट यह रकम नहीं लौटाती, तब तक उस पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। सेबी ने यह भी कहा कि कंपनी की गतिविधियों से बाजार की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा है, जिससे निवेशकों का विश्वास डगमगाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

10:30 AM

त्रिनिदाद पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Trinidad Visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पिआरको अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1999 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली आधिकारिक यात्रा है।

10:00 AM 

देशभर में मॉनसून ने पकड़ी रफत्तार, इन इलाकों में मौसम विभाग की चेतावनी

Heavy Rainfall

देश के कई हिस्सों में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, कहीं हल्की फुहारें तो कहीं मूसलाधार बारिश लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो आज राज्य में उमस बनी रहेगी, लेकिन पूर्वी और तराई क्षेत्र जैसे गोरखपुर, बलिया, लखनऊ और सिद्धार्थनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावनाएं कम हैं, लेकिन बादलों की हलचल बनी रह सकती है और गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है।

9:15 AM 

बर्मिघम टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम, England भारत से 510 रन पीछे

England vs India Rothesay Series

बर्मिंघम टेस्ट के दूसरे दिन का पूरा नियंत्रण भारत के पास रहा। कप्तान शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और दिन खत्म होने तक उनके तीन विकेट गिर चुके थे। इंग्लिश टीम अब भी भारत के स्कोर से 510 रन पीछे है।

तीसरे दिन इंग्लैंड की ओर से जो रूट और हैरी ब्रूक पारी को आगे बढ़ाएंगे। मैच की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी। भारत की ओर से अब तक आकाश दीप ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट हासिल किया है।

9:30 AM 

NEP 2020 के तहत पढ़ाई छोड़ने पर भी मिलेगा सर्टिफिकेट या डिग्री

नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के लागू होने के बाद देश के कई विश्वविद्यालयों में अब 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स शुरू हो चुका है। इसी दिशा में दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों को एक नया विकल्प दिया है, जिसे "एग्जिट ऑप्शन" कहा जाता है।

अगर कोई छात्र किसी कारणवश ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में छोड़ देता है, तो उसे अब तक की पढ़ाई के आधार पर प्रमाण पत्र या डिग्री दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि छात्र ने तीन साल की पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन चौथे साल की पढ़ाई नहीं कर पाता, तो उसे तीन साल की डिग्री दी जाएगी।

यह सुविधा उन छात्रों के लिए राहत लेकर आई है जो किसी मजबूरी के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं।

9:00 AM

'वन बिग बयूटीफुल बिल'

One Big Beautiful Bill

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चित बिल "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" गुरुवार देर रात संसद से पास हो गया है। इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बिल पर शाम करीब 5 बजे हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिसके बाद यह औपचारिक रूप से कानून का रूप ले लेगा।

इससे पहले यह बिल सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों सदनों से पारित हो चुका है।

Weekly Horoscope 2025: मकर वालों को इस सप्ताह धन लाभ के प्रबल योग, धनु का बढ़ेगा क्रोध! कुंभ-मीन का साप्ताहिक राशिफल

Weekly-Horoscope-7-13-July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News-Jyotish-Upay

Weekly Horoscope 7-13 July 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Sawan Saptahik Rashifal: हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार सोमवार 7 जुलाई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ये सप्ताह ग्रहों की चाल (Grah Gochar Effect) नक्षत्रों का संयोग के लिए खास रहेगा। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

PM Modi Breaking News india top news Donald Trump New Education Policy NEP Today Latest News 4 July Morning News Brief National International News One Big Beautifull Bill
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें