Advertisment

PM मोदी की रूस यात्रा का दूसरा दिन आज: मोदी-मोदी से गूंजा मॉस्को, पीएम बोले- तीसरे टर्म में तीन गुना ताकत से काम

PM Modi Russia visit: आज भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बैठक होगी।

author-image
Ujjwal Rai
PM मोदी की रूस यात्रा का दूसरा दिन आज: मोदी-मोदी से गूंजा मॉस्को, पीएम बोले- तीसरे टर्म में तीन गुना ताकत से काम

हाइलाइट्स

  • रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी
  • सोमवार को मास्को पहुंचे पीएम मोदी
  • आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होगी बातचीत
Advertisment

PM Modi Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे (PM Modi Russia visit) पर हैं। आज भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की बैठक होगी।

आज (9 जुलाई) दोनों के बीच औपचारिक बातचीत होगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक (PM Modi Russia visit) होगी। बताया जा रहा है कि ये एक निजी बातचीत होगी।

इस बैठक के बाद दोनों नेता ब्रेकफास्ट करेंगे। इस मुलाकात के दौरान कई आर्थिक घोषणाएं की जा सकती हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने मॉस्को में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक दल को संबोधित किया

Advertisment

12:10 PM

मॉस्को में लगे मोदी-मोदी के नारे

मास्को में पीएम मोदी (PM Modi Russia visit) के संबोधन के दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।

11:53 PM

तीसरे टर्म में तीन गुना ताकत से काम

पीएम मोदी (PM Modi Russia visit) ने मॉस्को में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के एक दल को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मैं हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लाया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लाया हूं।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें शपथ लिए हुए एक महीने हो गया है।  ये उनका तीसरा कार्यकाल है, जिसमें तीन गुना ताकत से ही काम होगा।

Advertisment

पीएम मोदी का मास्को में हुआ स्वागत

पीएम मोदी (PM Modi Russia visit) सोमवार को मास्को पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी के मास्को पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।

https://twitter.com/MrSinha_/status/1810365952770367698

पीएम मोदी (PM Modi Russia visit) से मिलने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, परम मित्र आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर मुझे बड़ी खुशी हुई। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है।

राष्ट्रपति पुतिन ने मुस्कुराते हुए कहा कि आज अनौपचारिक रूप से घर जैसे माहौल में हम उसी मामले पर बात कर सकते हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1810358151998587356

बता दें कि सोमवार को मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर PM मोदी का स्वागत किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाकर उनका स्वागत किया।

भारतीयों सैनिकों की सुरक्षित होगी वापसी

यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में कई भारतीय शामिल हुए थे। इस जंग में पिछले महीने ही दो भारतीयों की मौत हो गई थी। उस समय भारत ने वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

अब पीएम मोदी (PM Modi Russia visit) ने राष्ट्रपति पुतिन के सामने सोमवार को ये मुद्दा उठाया है। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन जंग के लिए रूसी सेना में शामिल हुए इन भारतीयों की घर वापसी होगी।

इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

आज (9 जुलाई) रूस और भारत के बीच कुछ जरूरी एग्रीमेंट पर साइन हो सकते हैं, जिससे दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ेगा।

इसमें रूस और भारत के बीच नए ट्रेड रूट को लेकर डील फाइनल हो सकती है।

ये भी पढ़ें...Weather News: महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, असम में बाढ़ से लोग बेहाल, जानें देशभर के मौसम का हाल
Bigg Boss OTT 3: अरमान पर भड़के Ajaz Khan, बोले- ये दो लैलाओं का मजनू अरमान, तू हाथ कैसे उठा रहा है बे

खबर अपडेट हो रही है...

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें