Advertisment

10 December History: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है आज का दिन, जानें आज की कुछ मुख्य बातें

मानवाधिकार संरक्षण के लिहाज से 10 दिसंबर के दिन का खास महत्व है। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

author-image
Bansal news
10 December History: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है आज का दिन, जानें आज की कुछ मुख्य बातें

10 December History:मानवाधिकार संरक्षण(Human Rights Protection) के लिहाज से 10 दिसंबर के दिन का खास महत्व है। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार (International Human Rights Day)दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।

देश दुनिया के इतहास में 10 December की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1878 : जामिया मिल्लिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म।

1878 : चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।

1896 : नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।

1898 : पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।

1902 : तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।

1950 : इस तारीख को संयुक्त राष्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।

1992 : गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।

2001 : दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन।

2007 : क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2016 : तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।

ये भी पढ़ें 

Top News Today: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री; लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1250 रु.; IND vs SA T20 आज से शुरू

Bhopal Ijtima 2023: तब्लीगी इज्तिमा का आज तीसरा दिन, मौलाना इलियास ने कहा- खिदमत ही असल इस्लाम है

CG कौन बनेगा CM, विधायक दल की बैठक 12 बजे,‌ ओम माथुर‌ बोले- मुख्यमंत्री का नाम चौंकाने वाला होगा

MP News: SDM वीरेंद्र कटारे की पत्रकार के साथ दबंगई, विडिओ सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल

Top News Today: BJP के ऑब्जर्वर पहुंचे रायपुर, करेंगे CG के नए सीएम के नाम की घोषणा, सबलगढ़ SDM की दबंगई, गुमटी संचालक को मारा थप्पड़

Advertisment
hindi news Bansal News today history international human rights day 10 December History All You Need to Know About Today Human Rights Protection
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें