Advertisment

आज का इतिहास: 1940 में फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का हुआ था जन्म, क्या आप जानतें है उनका असली नाम

author-image
Bansal news

दुनिया को अपने पैरों का जादू दिखाने वाले पेले का जन्म ब्राजील के छोटे शहर में 23 अक्टूबर 1940 को हुआ था। उनके पिता क्लब स्तर पर फुटबॉल खेला करते थे। पेले की मां हाउसवाइफ थीं। रोचक बात यह है कि पेले का नाम एडिसन था। इस नाम के पीछे की कहानी भी काफी खास है। अपने नाम के पीछे की कहानी पेले ने अपने संस्मरण 'व्हाई सॉकर मैटर्स' में बताई थी। उन्होंने लिखा था, ''मेरे जन्म से पहले हमारे शहर में बिजली नहीं थी। जिस दिन मेरा जन्म हुआ था उसी दिन शहर में बिजली का बल्ब पहुंचा था। बल्ब की रोशनी को देखकर मेरे माता-पिता काफी खुश थे। उन्होंने इस बल्ब के अविष्कारक थामस एल्वा एडसन के नाम पर मेरा नाम एडसन रख दिया था। 1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ। 1940: फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले पेले का जन्म हुआ था। 1943 -नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिंद फौज की रानी झांसी ब्रिगेड ने सिंगापुर में ट्रेनिंग शुरू की थी। 1998: जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया था। 2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की थी।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें