Advertisment

आज का इतिहास: बॉलीवुड के बहुमुखी कलाकार थे कादर खान,कॉमेडी और विलेन दोनों में अनोखा जलवा

author-image
Bansal news

देश और दुनिया में 22 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

Advertisment

बॉलीवुड की दुनिया में ऐसे कलाकार कम ही होते हैं जो हर तरह के किरदार को गहराई के साथ निभाते हैं। कादर खान उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से एक थे जिन्होंने कॉमेडी और विलेन दोनों ही भूमिकाओं में अपना अलग ही जलवा दिखाया। कादर खान का जन्म 22 अक्टूबर 1937 में हुआ था। कादर खान का एक्टिंग करियर सन 1973 में फिल्म 'दाग' से शुरू हुआ। इस फिल्म में उन्होंने छोटी भूमिका निभाई थी, लेकिन उनके डायलॉग और एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कादर खान ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 250 से अधिक फिल्मों के डायलॉग लिखे। 2019 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। कादर खान 9 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए भी नामांकित हुए।

1680: महाराणा राजसिंह प्रथम का निधन हुआ था।

1875: अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई थी।

1933 - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन हुआ था।

1937: प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ था।

2008: इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 को लॉन्च किया था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें