पीएम मोदी ने 23 सितंबर 2018 को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया था। योजना का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि इस योजना का आंकलन भविष्य में मानवता की बहुत बड़ी सेवा के रूप में होना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के गरीबों को भी वो सुविधा मिलनी चाहिए जो इस देश के धनी आदमी को मिलती है। उन्होंने कहा कि 1300 गंभीर बिमारियों का इलाज सरकारी ही नहीं निजी अस्पताल में होगा. साथ ही यदि किसी को पहले से भी कोई बिमारी है तो उसको भी इस आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा।
2009- इसरो ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2001- अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाए।
1965- भारत और पाकिस्तान के युद्धविराम का ऐलान हुआ।
1935- हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ।
1929- बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई, यह शारदा कानून के नाम से जाना गया।
1908- हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म।
1803 - असाय की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us