Advertisment

आज का इतिहास : 1524 - भारत की प्रसिद्ध वीरांगना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्‍म हुआ

author-image
Bansal news

भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 ईस्वी को कालिंजर के किले में हुआ था, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित है। वह गोंडवाना राज्य की शासक थीं और मुगलों से बहादुरी से लड़ने के लिए जानी जाती हैं। अपने पति की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपने पुत्र वीर नारायण के संरक्षक के रूप में शासन संभाला और राज्य की आर्थिक उन्नति की।

Advertisment

2011 - एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था।
1991 - इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयंका का निधन।
1989 - मीरा साहिब फातिमा बीबी भारत की शीर्ष अदालत में पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
1868 - प्रसिद्ध असमी लेखक लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ का जन्म हुआ था।
1864: कलकत्ता में आए प्रलंयकारी भूकंप में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई थी।
1676 - ब्रिटिश हुकुमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें