Advertisment

Today Horoscope 12 April 2022 : इन पांच राशि वालों को नौकरी में लाभ के योग

Today Horoscope 12 April 2022 : इन पांच राशि वालों को नौकरी में लाभ के योग Today Horoscope 12 April 2022 These five zodiac signs will get job benefits vkj

author-image
deepak
Today Horoscope 12 April 2022 : इन पांच राशि वालों को नौकरी में लाभ के योग

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से इंसान के जीवन से जुडी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है। जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Advertisment

मेष - आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता को किसी तीर्थस्थान पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको अभी राहत नहीं मिलेगी और वह कोई नया मोड़ ले सकती है।

वृष - आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा आपको अपनी बात लोगों के सामने दृढ़ता पूर्वक रखनी होगी। आज पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपका किसी संपत्ति का सौदा पूरा होगा। आपको किसी के कहने पर अपने धन का निवेश नहीं करना है।

मिथुन - आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। अपने पिताजी से सलाह करके ही आगे बढ़े। भाइयों के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। आपके भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। आप संतान के भविष्य के लिए यदि कोई योजनाएं बनाने जा रहे हैं तो जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें।

Advertisment

कर्क - आज का दिन आपके भौतिक साधनो में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको संतान की तरक्की देखकर प्रसन्नता होगी। आपको किसी गुप्तचर की बातों को सुनना होगा। आपको नौकर का भी सुख मिलता दिख रहा है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह - आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय में ही सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलता दिख रहा है। माताजी से कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।

कन्या - आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपको किसी नए वाहन को खरीदने का शुभ रहेगा। संतान को द्वारा कोई ऐसा कार्य होगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Advertisment

तुला - नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। किसी मित्र से मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। राजनीति प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

वृश्चिक - आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। कानूनी कार्य में जीत मिल सकती है। शादी पार्टी में सम्मिलित होते समय खान-पान पर नियंत्रण रखें। सायंकाल के समय किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में छोटे बच्चों की बातों को सुनना व समझना होगा। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

धनु - आज का दिन विद्यार्थियों के उत्तम रहेगा। जो लोग नया व्यापार चला रहे हैं,उन्हें कुछ योजनाएं बनानी होंगी। कुछ नेताओं से मिलने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के बीच तनाव में सुधार होगा। परिवार में आपकी बातों का मान होगा, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

Advertisment

मकर - आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। शत्रुओं को परेशानी होगी। आपका धंन फंसा हुआ था, तो उसके वापस आने की पूरी संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस की ओर ध्यान देना होगा।

कुंभ - आज का दिन आपके लिए पुरानी देनदारियों से छुटकारा लेकर आएगा। किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने बढ़े खर्चों पर लगाम लगाने बाद में आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

मीन - आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेग। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें