Advertisment

Today History: आज के ​दिन ISRO के पहले मिशन पर निकला था 'चंद्रयान-1' खोजा था चांद पर पानी, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है।

author-image
Bansal news
Today History: आज के ​दिन ISRO के पहले मिशन पर निकला था 'चंद्रयान-1' खोजा था चांद पर पानी, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Today History:  इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर का दिन भारत के लिए अंतरिक्ष की एक बड़ी उपलब्धि के साथ जुड़ा है। दरअसल, 22 अक्टूबर 2008 को भारत ने अपने पहले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण स्थल पर कई दिन की बारिश और खराब मौसम के बाद आखिरकार भारत ने इस दिन ‘चंद्रयान-1’ के रूप में अपने पहले मानवरहित चंद्र अभियान को अमली जामा पहनाया।

Advertisment

देश-दुनिया के इतिहास में 22 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1680: मेवाड़ के राणा राज सिंह की अप्रत्याशित मृत्यु। हालांकि इसी वर्ष जून के महीने में उन्होंने मुगलों की घुसपैठ का बड़ी बहादुरी से जवाब दिया था।

1797: फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।

Advertisment

1900: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे जांबाज क्रांतिकारियों में से एक अशफ़ाक़ुल्लाह खान का जन्म।

1963: भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।

1966: ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार। ऐसा माना गया कि उसके जेल से भागने की योजना सोवियत संघ ने बनाई थी।

Advertisment

2008: भारत ने अपना पहला मानवरहित चंद्र अभियान शुरू किया और ‘चंद्रयान-1’ को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2010: विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।

ये भी पढ़ें:

Priyanka Gandhi Visit MP: प्रियंका गाँधी का एक बार फिर एमपी दौरा, छतरपुर में करेंगी जनसभा

Advertisment

Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप के तेज झटके, बिहार के कई जिलों में भी दिखा असर

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में क्यों धंस रही है जमीन, कई इलाकों की स्थिति खतरनाक

Delhi Floods: NGT ने यमुना के डूब क्षेत्र पर अतिक्रमण को लेकर बनाया पैनल, पढ़ें पूरी खबर

CBI Raids: NBEMS के पूर्व प्रमुख डॉ. बिपिन बत्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, CBI ने की छापेमारी

today history today history in hindi india today history today history in hindi india today history india in hindi today history in india
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें