Advertisment

Today gold price silver price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, जानिये क्या है आज का भाव

author-image
News Bansal
Today gold price silver price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, जानिये क्या है आज का भाव

नई दिल्ली: इस समय सोने की कीमत और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। कल सोना 50,902 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ और आज सुबह 12 रुपये की गिरावट के साथ खुला। लेकिन बाजार भले ही गिरावट के साथ खुला हो लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही तेजी से बढ़ना शुरु हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सोने की कीमत करीब 546 रुपये की बढ़त के साथ शुरु हुई। जिसके अनुसार 51,448 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा है।

Advertisment

शुक्रवार को 24 कैरेट प्रति 268 रुपये की तेजी के साथ 51,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 268 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 15,624 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,954.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भोपाल में 22 कैरट का सोने का दाम

1 ग्राम ₹ 4936.5
8 ग्राम ₹ 39492
10 ग्राम ₹ 49365
100 ग्राम ₹ 493650
1 किग्रा ₹ 4936500
1 तोला ₹ 57578.41

भोपाल में 24 कैरट का सोने का दाम

1 ग्राम ₹ 5108.4
8 ग्राम ₹ 40867.2
10 ग्राम ₹ 51084
100 ग्राम ₹ 510840
1 किग्रा ₹ 5108400
1 तोला ₹ 59583.42

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें