Advertisment

Champai Soren: आज चंपई सोरेन बेटे संग होंगे बीजेपी में शामिल, पूर्व सीएम के साथ आने से प्रदेश में कितनी मजबूत होगी पार्टी!

Champai Soren Join BJP: झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन

author-image
Aman jain
Champai Soren Join BJP

Champai Soren Join BJP

Champai Soren Join BJP: झारखंड में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलने वाला है। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज राजधानी रांची में भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

Advertisment

चंपई सोरेन ने कुछ समय पहले ही JMM को छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह से दिल्‍ली में मुलाकात के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी थी कि चंपई सोरेन 30 अगस्‍त शुक्रवार के दिन बीजेपी की सदस्यता लेंगे। जिसके बाद चंपई सोरेन ने बीजेपी में आने की वजह भी साफ कर दी थी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1829382150044487991

रामदास सोरेन बने झारखंड के मंत्री

आपको बता दें कि चंपई सोरेन के पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद सरकार ने विधायक रामदास सोरेन को झारखंड के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामदास को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने रात में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

Advertisment

अलग हुई चंपई सोरेन का रास्‍ता

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था और बताया था कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में बड़ा फैसला लेंगे, जिसके बाद से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि सोरेन बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आपको बात दें कि ये कयास सही साबित हुए और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि कई दिन पहले ही कर दी थी। आज 30 अगस्‍त शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर वो बीजेपी में आएंगे।

हेमंत के गढ़ में चंपई लेंगे शपथ

आपको बता दें कि चंपई के गढ़ गम्हरिया के रपचा में जिस तरह से हेमंत सोरेन गरजे थे। उसी अंदाज में राजधानी रांची में हेमंत सोरेन के गढ़ में शुक्रवार को चंपई सोरेन गरजेंगे और उनके गढ़ में भाजपा मे शामिल होंगे। उनके साथ JMM के दिग्गज और बड़े नेता भी बीजेपी में शामिल होंगे।

दो दिन रांची में रुकेंगे चंपई

आपको बता दें कि बुधवार 29 अगस्‍त की शाम को ही चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के बाद दो दिनों तक रांची में ही रुकने वाले हैं। यहां रुककर चंपई आगे राजनीति में क्या कदम उठाना है। इस पर बात-चीत करेंगे।

Advertisment

शिवराज को मिली झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। चुनाव प्रबंधन में शिवराज सिंह चौहान को विशेषज्ञ माना जाता है। 20 साल से अधिक के एंटी इनकमबैंसी के बाद भी उन्होंने मध्यप्रदेश में चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई थी।

शिवराज सिंह चौहान को छोटे स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के दौरान जीत के लिए मध्यप्रदेश फार्मूले पर भी चर्चा की थी। इसी के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा भी अच्छे संगठनकर्ता के साथ-साथ आक्रामक छवि वाले नेता माने जाते हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक इस जोड़ी से नई ऊर्जा मिलेगी। बीजेपी इन दोनों नेताओं के द्वारा झारखंड चुनाव में बड़ी जीत की उम्‍मीद कर रही है।

यह भी पढ़ें- Govt Employees News: यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर सवाल उठा रहे सरकारी कर्मचारी, UPS में सुधार के लिए पीएम मोदी से की 5 डिमांड 

Advertisment
bjp भाजपा झारखंड न्‍यूज " Hemant Soren" jharkhand politics हेमंत सोरेन Champai Soren to join Former Jharkhand Chief Minister Champai Soren Champai Soren to join BJP Ranchi today How much will BJP benefit how big will be the loss JMM Hemant Soren चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल जेएमएम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें