Advertisment

Breaking News: एयर इंडिया ने इंदौर-दिल्ली जाने वाली 15 उड़ानें रोकीं, अहमदाबाद रथयात्रा में हाथी बेकाबू

Breaking News: बारिश से तबाही, जगन्नाथ रथयात्रा का उल्लास और इजराइल-ईरान तनाव की बड़ी खबरें | 27 जून अपडेट। देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ें बंसल न्यूज today-breaking-news-live-update-27-june-2025-israel-delhi-mumbai-bhopal-raipur-hindi-news-Jagannath-Rath -atra-2025-azx

author-image
Ashi sharma
Breaking News

Breaking News: Today live Update: देश-दुनिया में क्या चल रहा है? हर बड़ी खबर पर हमारी नज़र है। इस लाइव लिंक के जरिए जानिए अब तक की सभी अहम अपडेट्स, ताज़ा हलचल और हर सेक्टर की ब्रेकिंग न्यूज़। जुड़े रहिए हमारे साथ…

Advertisment

2:00PM

एयर इंडिया ने इंदौर-दिल्ली जाने वाली 15 उड़ानें रोकीं

एयर इंडिया ने इंदौर-दिल्ली जाने वाली उड़ानों को मेंटेनेंस के चलते 15 जुलाई तक स्थगित कर दिया है। आपको बता दें अहमदाबाद हादसे के बाद ये फैसला लिया है। यात्रियों को शिफ्ट और रिफंड का विकल्प है।

12:30 PM

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप 

कोलकाता लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ 25 जून को गैंगरेप की वारदात सामने आई है, जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कॉलेज कैंपस में बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच हुई, जिसमें दो वर्तमान छात्र और एक पूर्व छात्र शामिल हैं।

11: 00am

कुल्लू में बादल फटा, 5 की मौत, जम्मू में 3 की जान गई

देश में मानसून सक्रिय है और अब तक सामान्य से 12% ज्यादा बारिश हो चुकी है। हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 से ज्यादा लापता हैं। वहीं, जम्मू में बारिश से 3 लोगों की जान गई। अहमदाबाद और सूरत में बाढ़ जैसे हालात हैं, कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है।

Advertisment

10:00am

इजराइल चाहता था ईरानी सर्वोच्च नेता खामेनेई को मारना

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा है कि उनका देश ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारना चाहता था, लेकिन ऐसा करने का मौका नहीं मिला। गुरुवार को चैनल 13 को दिए एक इंटरव्यू में काट्ज ने साफ कहा, अगर खामेनेई हमारी पहुंच में होते, तो हम उन्हें मार गिराते।

9:00 am

इजराइली मंत्री की चेतावनी-ईरान से खतरा हुआ तो फिर करेंगे हमला

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर इजराइल को ईरान से किसी भी तरह का खतरा महसूस हुआ, तो इजराइल एक बार फिर ईरान पर हमला करने में देर नहीं करेगा।

भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक हाथी बेकाबू हो गया। यह हाथी 17 हाथियों के समूह में सबसे आगे चल रहा था। हाथी के बेकाबू होते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि, वन विभाग की टीम ने तत्काल स्थिति पर काबू पा लिया।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Online Gaming Love Story: प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी ने पार किया 1000 कि मी का फासला, प्रेमी के लिए बच्चे को छोड़ा

8:00am

CG में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारीॉ

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब माओवादी संगठन अपनी पकड़ खोते नजर आ रहे हैं।

इसी कड़ी में नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां छह सक्रिय और इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Advertisment

सुबह 7 बजे शुरू हुई रथयात्रा

रथयात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर से हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पाहिंड विधि’ कर भगवान को रथ पर विराजमान किया।

तीनों मूर्तियों को सुबह 5 से 6 बजे के बीच रथ में बैठाया गया, और रथ के आगे पारंपरिक रूप से सोने की झाड़ू लगाई गई। रात करीब 8:30 बजे तक भगवान जगन्नाथ मंदिर लौटेंगे।

मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह

रथयात्रा से पहले सुबह 4 बजे मंदिर में मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया।

पुरी की रथयात्रा: दोपहर 4 बजे खींचे जाएंगे रथ

ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के लिए तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थीं। सुबह 6 बजे मंगला आरती के बाद श्रृंगार और भोग की रस्में निभाई गईं।

दोपहर 1 बजे भगवान बलभद्र, सुभद्रा और जगन्नाथ को रथों में बैठाया जाएगा और 4 बजे गजपति महाराज सोने की झाड़ू से रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। रथ यात्रा में भगवान तीन किलोमीटर दूर मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) तक जाएंगे।

उदयपुर में 80 किलो चांदी के रथ में सवार होंगे भगवान

उदयपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां भगवान 80 किलो चांदी से बने रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।

अहमदाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रथयात्रा के दौरान अहमदाबाद में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कुल 23,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

पुरी में कड़ा सुरक्षा घेरा, 10,000 जवान और AI कैमरे

पुरी में रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर भर में 250 से अधिक AI-सक्षम कैमरे लगाए गए हैं।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं –
“श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। जय जगन्नाथ!”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भक्तों को शुभकामनाएं दीं और विश्व में शांति, मैत्री व स्नेह की कामना की।

कैलास मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू

SCO समिट के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद कैलास मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर राजनाथ सिंह ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें- रेखा ने 70 साल की उम्र में कमाल की अदाएं दिखा कर फैंस का जीता दिल! Umrao Jaan की स्पेशल स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें