Advertisment

Today Breaking News: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, रिसर्च पर ₹1 लाख करोड़, खेल नीति 2025 को मंजूरी

Today Breaking News: देश-दुनिया की बड़ी खबर जानने के लिए पढ़ते रहें बंसल न्यूज़। यहां आपको मिलेंगी ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीतिक हलचल, मौसम अपडेट, आर्थिक फैसले, और समाज से जुड़ी हर जरूरी जानकारी today-breaking-news-live-update-1 July 2025-cg-transfer-gold-rate-lpg-price-prayagraj-violence-mp-cabinet-weather-alert-azx

author-image
Ashi sharma
Today Breaking News: मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले, रिसर्च पर ₹1 लाख करोड़, खेल नीति 2025 को मंजूरी

Today Breaking News live Update 1 July: 1 जुलाई 2025 की सुबह देशभर से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। जहां सोने-चांदी के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है, वहीं ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कटौती कर व्यापारियों को राहत दी है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि यह हमला पूर्व नियोजित था। उधर, मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में ‘वृंदावन ग्राम योजना’ को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज की अब तक की सभी बड़ी अपडेट्स एक ही जगह।

Advertisment

रिसर्च पर ₹1 लाख करोड़, खेल नीति 2025 को मंजूरी, रोजगार योजना भी लागू

publive-image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने जहां सनराइज सेक्टर्स में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए ₹1 लाख करोड़ की RDI (Research, Development & Innovation) योजना को हरी झंडी दी, वहीं राष्ट्रीय खेल नीति-2025 को भी मंजूरी मिल गई है, जो अब तक लागू खेल नीति-2001 की जगह लेगी।

12:42PM

फ्लाइट केबिन में आई पेट्रोल जैसी गंध

publive-image

बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय रद्द करना पड़ा जब यात्रियों ने केबिन में पेट्रोल या किसी ईंधन जैसी तेज गंध की शिकायत की। फ्लाइट में सवार एक छात्र ने बताया कि विमान में बैठने के काफी समय बाद भी टेकऑफ नहीं हुआ और यात्रियों को बताया गया कि सुरक्षा जांच चल रही है। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने गंध की शिकायत की, जिसके बाद पायलट ने यात्रियों से अपना सामान लेकर विमान से बाहर निकलने की घोषणा की। सुरक्षा कारणों से उड़ान को रद्द कर दिया गया।

12:38PM

केंद्र में सरकार बनने पर RSS पर लगेगा प्रतिबंध- प्रियांक खड़गे 

publive-image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और पार्टी नेता प्रियांक खड़गे ने आरएसएस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाया जाएगा। प्रियांक का यह बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी पहले से ही आरएसएस पर देश को बांटने और संविधान विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते रहे हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।

11:19AM

ब्यास नदी उफान पर, मंडी में बादल फटने से तबाही, शिमला में लैंडस्लाइड

publive-image

हिमाचल में तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आसमान से हो रही बेतरतीब बारिश और दरकते पहाड़ दिलों में खौफ पैदा कर रहे हैं. कुल्लू में बादल फटने के बाद सैलाब ने जो तबाही मचाई उसकी तस्वीरें अभी धुंधली भी नहीं हुई कि शिमला में एक पांच मंजिला इमारत 5 सेकेंड में जमींदोज़ हो गयी.

11:11AM

CG में 58 अधिकारियों का  ट्रांसफर

[caption id="attachment_849904" align="alignnone" width="964"]CG Revenue Inspectors Transfer News CG Revenue Inspectors Transfer News[/caption]

Advertisment

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में पारदर्शिता और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ 58 राजस्व निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है। यह निर्णय त्रिलोचन पवार, अवर सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार का यह कदम प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने और किसी एक क्षेत्र में प्रभाव जमाने की प्रवृत्ति को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

10:50AM

सोने-चांदी के दामों में मामूली बदलाव

[caption id="attachment_849895" align="alignnone" width="963"]Gold Rate Today 1July 2025 Gold Rate Today 1July 2025[/caption]

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अधिकांश शहरों में आज सोने के रेट स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, भोपाल में हल्की तेजी दर्ज की गई है। इंदौर, दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें लगभग कल के बराबर बनी हुई हैं। वहीं, चांदी की दरों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है।

Advertisment

9:51AM

MP में मोहन Cabinet Meeting आज

[caption id="attachment_849833" align="alignnone" width="971"]MP Cabinet Meeting MP Cabinet Meeting[/caption]

मध्यप्रदेश सरकार 1 जुलाई 2025 को होने वाली कैबिनेट बैठक में “वृंदावन ग्राम योजना” को हरी झंडी दे सकती है। इस योजना के तहत हर जिले में हर साल एक गांव को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में पशुपालन, जैविक खेती, बागवानी और उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही इस योजना की घोषणा कर चुके हैं।

9:00AM

1 जुलाई से सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

[caption id="attachment_806878" align="alignnone" width="973"]LPG Price Down LPG Price Down[/caption]

Advertisment

जुलाई के पहले दिन आमजन को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है। नई कीमतें 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई हैं। खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों जैसे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

नए रेट (19 किलो कमर्शियल सिलेंडर)

  • दिल्ली: ₹1723.50 → ₹1665

  • कोलकाता: ₹1826 → ₹1769

  • मुंबई: ₹1674.50 → ₹1616.50

  • चेन्नई: ₹1881 → ₹1823.50

8:50AM

प्रयागराज में हिंसा, पेट्रोल बम और हथियारों के साथ पहुंची भीड़

[caption id="attachment_849291" align="alignnone" width="956"]Prayajraj Bhim Army Protest Prayajraj Bhim Army Protest[/caption]

Advertisment

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में 29 जून को हुई हिंसा को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक, हिंसा पूरी तरह पूर्व नियोजित थी। उपद्रवी लाठी, डंडे, पत्थर और पेट्रोल से भरी बोतलों के साथ पहुंचे थे, जिनका उपयोग पेट्रोल बम की तरह किया गया। पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों की मंशा सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि हिंसा और आगजनी फैलाना था।

7:40AM

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

India-Weather-Forecast-Heavy-Rain-Alert-1-July-Monsoon

सावन शुरू होने से पहले ही देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस महीने बनने वाले 5 लो-प्रेशर सिस्टम के चलते कई राज्यों में बाढ़ की आशंका जताई गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • मध्यप्रदेश

  • छत्तीसगढ़

  • उत्तराखंड

  • हरियाणा

  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र

विशेषज्ञों के अनुसार, ऊपरी महानदी जलग्रहण क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं। इन क्षेत्रों में प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिसके लिए प्रशासन और जनता दोनों को सतर्क रहना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Gold Rate Today 1July: बड़े शहरों में हल्की गिरावट, भोपाल में चढ़ा सोने का भाव, जानें आज के लेटेस्ट रेट

यह भी पढ़ें-UP Prayagraj Riots: प्रयागराज हिंसा सुनियोजित थी! ,पुलिस का बड़ा दावा 55 गिरफ्तार, 550 उपद्रवियों की पहचान में जुटी टीम

यह भी पढ़ें-MP Cabinet Meeting: आज वृंदावन ग्राम योजना को मिल सकती है मंजूरी, हर घर में सौर ऊर्जा प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा

यह भी पढ़ें-India Weather Forecast: जुलाई में बनेंगे पांच लो प्रेशर सिस्टम, MP-CG सहित इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Vrindavan Gram Yojana Today top headlines Prayagraj violence update MP Cabinet Meeting monsoon 2025 LPG price cut India Weather Forecast heavy rain alert Gold rate 1 July Gold Price Today commercial cylinder price Chhattisgarh officer transfer list CG Transfer News breaking news india Bansal News 1 July 2025 news
Advertisment
चैनल से जुड़ें