Advertisment

11 December History: आज का दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है, जानें आज की और मुख्य घटनायें

11 December History: साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है।

author-image
Bansal news
24 February history: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म, जानिए आज का इतिहास

11 December History: साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरु तक शामिल हैं।

Advertisment

बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास (अब चेन्नई) में पैदा हुए थे।

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था।

आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल (अब पश्चिम बंगाल) में पैदा हुए।

Advertisment

ये सूची अभी खत्म नहीं हुई है। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज भी 11 दिसंबर को ही इस दुनिया में आए थे। वह नोबेल जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

देश दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1845 : पहला आंग्ल सिख युद्ध आज के दिन ही भड़का था।

1911: मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म आज के दिन हुआ था। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

Advertisment

1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान' है।

1931 :  आध्यात्मिक गुरु रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म आज के दिन ही हुआ था। हालांकि, उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।

1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।

Advertisment

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।

1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।

1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।

2001 :  भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा।

यह भी पढ़ें:

 Asad Shafiq Retirement: पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक ने लिया संन्यास, कही ये बड़ी बात

MP Next CM: आ गई CM के फैसले की बारी, भोपाल पहुंचे तीनों पर्यवेक्षक, शाम 5 बजे तक हो जाएगा खुलासा

Aaj Ka Shubh Kaal – 11 Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष (माघ) माह की चतुर्दशी तिथि का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई शहर भीषण ठंड की चपेट में, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Next CM: आ गई CM के फैसले की बारी, BJP विधायक दल की बैठक आज, शाम 5 बजे तक हो जाएगा खुलासा

hindi news Bansal News today history All You Need to Know About Today 11 December History Major Happenings of today Major Incidents of today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें