/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Bhopal-News-5.webp)
हाइलाइट्स
भोपाल नगर निगम की अनोखी पहल
राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार
मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी का कहर जारी
Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। वहीं चिलचिलाती धूप से लोगों को बाहर निकलने पर काफी परेशानी हो रही है।
ऐसे में भोपाल नगर निगम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर मशीनों के जरिए पानी की बौछारें कर रहा है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1794282254304432217
भोपाल नगर निगम की अनोखी पहल
आपको बता दें कि नौतपा के दौरान शहर (Bhopal News) के बढ़ते तापमान से लोग बेहद परेशान है, जिसे देखते हुए भोपाल नगर निगम शहर के खास चौराहों पर फॉगिंग से पानी का छिड़काव और फॉगिंग कर रहा है।
[video width="848" height="480" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/Bhopal-News.mp4"][/video]
नगर निगम मशीनों के जरिए तापमान को कम करने में जुटा हुआ है। ताकि, लोगों को राहत मिल सके। लोगों को राहत दिलाने के लिए अलग-अलग एंटी फॉगिंग मशीनों से ट्रैफिक सिग्नल पर भी पानी की बौछारों को उड़ाया जा रहा है।
नगर निगम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग वाहनों को ये काम दिया है।
राजधानी में तापमान 40 डिग्री के पार
भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं बीते दिन तापमान 43 डिग्री था।
तापमान की वजह से चौक-चौराहों पर खड़ा होना किसी सजा से कम नहीं है। आम जनता की सहूलियत के लिए नगर निगम ने ये अनोखी पहल की है।
मध्यप्रदेश में लगातार गर्मी का कहर जारी
मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है।
बता दें कि राजगढ़ में 46.3 डिग्री, रतलाम में 46.2 डिग्री और नीमच में 46.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं मौसम विभाग ने ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राज्य के 8 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार रहा।
ये खबर भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: इस बार 3 या 4 तारीख को नहीं आएंगे लाड़ली बहनों के खातों में पैसे, ट्रांसफर तारीख में अब ये बदलाव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us