Advertisment

Tiranga Making Facts: देश में सिर्फ दो जगह होता है राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण! जानिए तिरंगे झंडे से जुड़ी रोचक जानकारी

ग्वालियर। Tiranga Making Facts: देशभर में फहराया जाने वाला तिरंगा ग्वालियर के मध्य भारत खादी केंद्र में तैयार होता है। यहां कारीगर तिरंगे...

author-image
Bansal News
Tiranga Making Facts: देश में सिर्फ दो जगह होता है राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण! जानिए तिरंगे झंडे से जुड़ी रोचक जानकारी

ग्वालियर। Tiranga Making Facts: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के मंत्रालयों, सरकारी दफ़्तरों, ऐतिहासिक और सेना की इमारतों पर जब हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराता है, तो उसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। देशभर में फहराया जाने वाला तिरंगा ग्वालियर के मध्य भारत खादी केंद्र में तैयार होता है। यहां कारीगर तिरंगे बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।

Advertisment

22 राज्यों से ऑर्डर आए

तिरंगा बनाने के लिए यहां देश के 22 राज्यों से ऑर्डर आए हैं। करीब 14 हजार तिरंगों की सप्लाई हो भी चुकी है, जिनमें अलग-अलग साइज के तिरंगे शामिल हैं। मालूम हो कि देश में कर्नाटक और ग्वालियर में ही तिरंगे बनाए जाते हैं, ग्वालियर के मध्य भारत खादी केंद्र की स्थापना 1925 में हुई थी। तबसे लेकर अब तक यहां तिरंगे बनाए जा रहे हैं।

कहां होता है राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण

खास बात यह है कि देश में सिर्फ दो जगह राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया जाता है। पहला कर्नाटक और दूसरा ग्वालियर। ग्वालियर में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए 22 राज्यों से डिमांड है। अभी 14 हजार से अधिक ध्वज तैयार करके सप्लाई किया जा चुके हैं। ग्वालियर मध्य भारत खादी केंद्र के लिए 5 करोड रुपए की राशि के ध्वज निर्माण का ऑर्डर मिला है। इस केंद्र पर ध्वज निर्माण के अलग-अलग साइज के राष्ट्रीय ध्वज बनाकर सप्लाई करने हैं।

1925 में हुई केंद्र की स्थापना

भारत की आजादी में ग्वालियर का प्रमुख योगदान रहा है। देश की आन -बान- शान कहे जाने वाले तिरंगे का निर्माण करके अभी भी पूरे देश में ग्वालियर का नाम रोशन हो रहा है। केंद्र की स्थापना 1925 में हुई थी। तभी से लगातार संस्था आज तक राष्ट्रीय ध्वज निर्माण कर रही है। संस्था के अध्यक्ष का कहना है कि खादी के पूरे मानकों का पालन करते हुए निर्माण किया जा रहा है। 21 तरह के टेस्ट के बाद डिवाइन तैयार किया जाता है। अभी संस्था में तीन साइज बन रहे हैं - 2×.3, 2 × 4 और 6× 4 ।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

OnePlus अब लाइफटाइम फ्री में बदलेगा स्मार्टफोन की डिस्प्ले, जानिए किसे मिलेगा लाभ

CG Tiranga Yatra News: आजादी के 76 वर्ष का सेलिब्रेशन शुरू, CRPF जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, अमित शाह ने अपने आवास पर लहराया राष्ट्रध्वज

Advertisment

iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 954 पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा, देखें पूरी लिस्‍ट

tiranga making facts, national flag made, tiranga facts, tiranga made only two places in country, tricolor interesting information, flag interesting information,

Advertisment
flag interesting information national flag made tiranga facts tiranga made only two places in country tiranga making facts tricolor interesting information
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें