Advertisment

Acne Home Remedies: एक्ने की समस्या छीन सकती है आपके चेहरे का निखार, आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Acne Home Remedies:हमारी त्वचा प्रदूषण, धूल-मिट्टी और न जाने कितनी ही चीजों का सामना रोज करती है। किन चीजों से एक्ने का इलाज किया जा सकता है.

author-image
Kalpana Madhu
Acne Home Remedies: एक्ने की समस्या छीन सकती है आपके चेहरे का निखार, आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Acne Home Remedies: हमारी त्वचा प्रदूषण, धूल-मिट्टी और न जाने कितनी ही चीजों का सामना रोज करती है। इसके अलावा, स्ट्रेस, हार्मोन्स, जंक फूड आदि भी हमारी त्वचा को प्रभावित करते हैं। इन सभी वजहों से, एक्ने होने की समस्या का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Advertisment

एक्ने एक ऐसी समस्या है, जिसमें त्वचा में मौजूद पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। इन क्लॉग पोर्स में बैक्टिरीया इकट्ठे हो जाते हैं और उस जगह पर इंफ्लेमेशन हो जाता है। कई एक्ने आपके चेहरे पर दाग भी छोड़ सकते हैं, जो आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस को कमजोर बना सकते हैं। इसलिए एक्ने का इलाज करना बहुत जरूरी है।

एक्ने का इलाज करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको कोई दवाई खानी होगी। आप अपने घर में मौजूद कुछ नेचुरल चीजों की मदद से भी एक्ने को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं, किन चीजों से एक्ने का इलाज किया जा सकता है।

   आंवला

Amla Benefits and Side Effects: आयुर्वेद में वरदान माना गया है आंवला, लेकिन  इन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन| Zee Business Hindi

आंवला स्किन के लिए एक बेहतरीन फूड है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को अंदर और बाहर से हेल्दी बनाते है। साथ ही आंवले में पाया जाने वाला विटामिन सी कोलाजन के निर्माण में मदद करता है और यह शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। खून साफ करने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है।

Advertisment

   अमरूद की पत्तियों का फेस पैक लगाएं

स्किन केयर में ऐसे करें अमरूद का इस्तेमाल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान -  how to use guava for skin care in hindi – News18 हिंदी

अमरूद की पत्तियों से फेस पैक तैयार करने के लिए आपको ये चीजें चाहिए। । ।

हल्दी

अमरूद की ताजा पत्तियां

लीकोराइज रूट पाउडर

मुलतानी मिट्टी

इन सभी चीजों को गुलाबजल की मदद से मिलाकर फेस पैक बनाएं।  इसे 20 से 25 मिनट लगाने के बाद ताजे पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें।

   ग्रीन टी (Green Tea)

Green Tea Benefits How Much Green Tea In A Day And What Is Right Time To  Drink For Weight Loss | Green Tea Benefits: सुबह खाली पेट ग्रीन-टी पीने से  हो सकता

ग्रीन टी का इस्तेमाल हम वजन कम करने के लिए करते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। ग्रीन टी में पोलीफिनॉल्स पाए जाते हैं, जो एंटी-बैक्टिरीयल और एंटी-इंफ्लेमेट्री होते हैं।

Advertisment

इस कारण से यह एक्ने की परेशानी को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है। ग्रीन टी के बैग को हल्का गीला करके आप उसे अपने एक्ने पर लगा सकते हैं या फिर ग्रीन टी बनाकर, उसे ठंडा करें और फिर उसे अपने एक्ने पर लगाया।

   ये साबुन है बेहद खास

Know The Benefits Of Using Homemade Soap| होममेड सोप के फायदे| Homemade  Soap Se Milne Waale Faayde | know the benefits of using homemade soap |  HerZindagi

आप किसी आयुर्वेदिक सोप का उपयोग करें। जो कई जड़ी-बूटियों और गोमूत्र से तैयार किए जाते हैं। या फिर आप चाहें तो लाल वाले लाइफबॉय साबुन का उपयोग भी कर सकती हैं।

इन साबुन को लगाने से पहले चेहरा धोकर क्लीन कर लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। इसके बाद साबुन को गीला करके सिर्फ पिंपल के ऊपर ही लगाएं और फिर सो जाएं। सुबह उठकर जो रिजल्ट देखेंगी, उससे आपको खुशी होगी।

Advertisment

   टमाटर

How to Grow Tomato Plant From Tomato| टमाटर से उगाएं पौधा| Tomato Plant  Hacks | how to grow tomato plant | HerZindagi

एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें और पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट तक के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।

treatment skin care tips skin care skin how to cure acne at home how to cure acne Homemade skin care face pack home remedies face diy treatment diy tips for acne DIY facewash DIY face pack ayurvedic treatment of acne ayurveda acne scars acne free skin acne cure tips Acne
Advertisment
चैनल से जुड़ें