Advertisment

Tips For Roti : तो इसलिए नहीं रखते थाली में तीन रो​टी, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Tips For Roti : तो इसलिए नहीं रखते थाली में तीन रो​टी, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण tips-for-roti-thats-why-you-dont-keep-three-rotis-in-the-plate-know-religious-and-scientific-reasons-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Tips For Roti : तो इसलिए नहीं रखते थाली में तीन रो​टी, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

नई दिल्ली। Tips For Roti  तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा...कुछ इस तरह के शब्द आपने घर Vastu के बड़े-बुजुर्गों life style के मुख से अक्सर सुने होंगे। खासतौर पर जब थाली में गलती से अगर तीन रोटियां रख दी जाएं। तो कहते हैं कि थाली में एक साथ तीन रोटी नहीं रखना चाहिए। पर क्या आपने इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। कि इस इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण क्या है।

Advertisment

अशुभ अंक का सूचक है तीन — Tips For Roti 
आपको बता दें 3 अंक ऐसा अंक है। जिसे अशुभ माना जाता है। जी हां अगर आप भी खाने की थाली में तीन रोटी, तीन पूड़ी परोसते हैं तो ऐसा भोजन कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए। इस अशुभता को दूर करने के लिए बोला जाता है उसमें से एक रोटी के या पराठे का एक और टुकड़ा करके उसकी गिनती चार कर देना चाहिए। इससे उसका दोष कम हो जाता है।

मृतक की थाली में रखते हैं 3 रोटी — Tips For Roti 
ऐसा माना जाता है ​कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो जब उसका तैरहवीं की रस्म होती है तो उस दौरान उसके लिए निकाली गई थाली में तीन रोटियां रखी जाती हैं। ये भी एक कारण माना जाता है कि सामान्य रूप से खाने की थाली में तीन रोटी या तीन पूड़ी नहीं रखनी चाहिए।

क्या है 3 रोटी न खाने का वैज्ञानिक कारण — Tips For Roti 
वैज्ञानिक कारण की बात करें तो एक साथ तीन रोटियां खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकती हैं। वो इसलिए क्योंकि माना जाता है कि हमें हमेशा थोड़ा—थोड़ा करके खाना चाहिए। एक साथ खाना खाना आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

Advertisment

जान लें 3 रोटी न खाने का धार्मिक कारण — Tips For Roti 
धार्मिक ग्रंथ और मान्यता अनुसार भोले नाथ का तीसरा नेत्र अति विनाशकारी है। जो दुनिया की किसी भी चीज को समाप्त कर सकता है। यानि भगवान का तीसरा नेत्र होने के कारण इस नंबर की रोटिया भोजन की थाली में सही नहीं मानी जाती हैं। इसलिए चाहे थाली में रोटियों की बात हो या फिर 3 अंक से जुड़े किसी और काम की, सभी में 3 अंक का उपयोग नहीं करना चाहिए।

नोट- इस लेख में दी गई उपरोक्‍त सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अमल में लाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ले लें। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Astrology Life style jyotish Hindu shiv Tips For Roti : Vastu tips for roti
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें