Advertisment

MP News: मप्र में बदली स्कूलों की टाइमिंग, 9 जनवरी से 10 बजे से लगेंगी क्लासेज

MP News: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों का समय बदला है। ये टाइम आगामी 20 जनवरी तक लागू रहेगी।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: मप्र में बदली स्कूलों की टाइमिंग, 9 जनवरी से 10 बजे से लगेंगी क्लासेज

भोपाल। MP News: मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने पर सरकार ने स्कूलों का समय बदला है। ये टाइम आगामी 20 जनवरी तक लागू रहेगी। अब  9 जनवरी (मंगलवार) से सुबह 10 बजे से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल लगेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Advertisment

लगातार बढ़ रही ठंड

बता दें कि प्रदेश में लगातार ही ठंड बढ़ रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावज दर्ज की जा रही है। इसलिए सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में ये पहली बार है जब स्कूल शिक्षा विभाग के एक ही आदेश से स्कूलों का टाइम बदला गया है। क्योंकि इसके पहले कलेक्टर स्कूलों की टाईमिंग में बदलाव के आदेश जारी करते रहे हैं।

Image

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

लेकिन बीते साल 27 दिसंबर को स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर्स को स्कूली छुट्टी के संबंधित एक आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि चाहे प्रदेश में शीतलहर, हीटवेव और अतिवर्षा की स्थिति ही क्यों न बनी हो।

कलेक्टर स्वयं संज्ञान लेकर छुट्टी घोषित नहीं कर सकेंगे, बल्कि स्कूलों के प्रतिनिधियों और अभिभावकों से चर्चा करने के बाद आदेश जारी करने से पहले लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त या राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक से सहमति लेनी होगी। इसके बाद छुट्टी का आदेश जारी किया जाएगा।

Advertisment

आदेश में कही गई ये बातें

- ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे।

- दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे।

- ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

Advertisment

- कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

ये भी पढ़ें:

Shivraj Singh Chouhan: बैंड-डीजे संचालकों से बोले शिवराज, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा; बयान हुआ वायरल

Assistant Professor Scam: 33 सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति स्थगित, ABVP ने की शिकायत

Advertisment

Mohan Yadav: मनावर CMO ने नहीं सुधारी रैन बसेरों की व्यवस्था, सीएम मोहन यादव ने कर दिया सस्पेंड

Golden Globes 2024 में ‘बार्बी’ और ‘ओपेनहाइमर’ का दबदबा, देखें पूरी Winner लिस्ट

KamalNath: पूर्व CM कमलनाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- मैं दिल्ली क्यों जाऊंगा, यहीं रहूंगा

Advertisment
स्कूल शिक्षा विभाग मप्र मप्र स्कूल टाइमिंग मप्र न्यूज मप्र ठंड का असर भोपाल न्यूज़ school education department mp MP School Timing MP news Effect of MP Cold bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें