Advertisment

Tilak Benefits : क्यों जरूरी है माथे पर तिलक लगाना, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष

Tilak Benefits : क्यों जरूरी है माथे पर तिलक लगाना, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष tilak-benefits-why-is-it-necessary-to-apply-tilak-on-the-forehead-know-the-religious-and-scientific-side-din-ke-anusar-tilak-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Tilak Benefits : क्यों जरूरी है माथे पर तिलक लगाना, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक पक्ष

नई दिल्ली। हमारी हिन्दु धर्म में Tilak Benefits माथे पर तिलक लगाने का एक अपना अलग ही महत्व है। हर पूजन में तिलक लगाना शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। क्या आप जानते हैं इसका धार्मिक महत्व तो है ही साथ इसके पीछे वैज्ञानिक कारक scientific studies भी काम करता है। साथ ही आप चाहे हल्दी का तिलक लगाएं या चंदन का। सभी का अपना अलग—अलग महत्व है। माथे पर किस रंग का तिलक करना चाहिए। आइए जानते हैं।

Advertisment

तिलक लगाने का वैज्ञानिक पक्ष —
वैज्ञानिक आधार की बात करें तो इसे लगाने से मानसिक शांति मिलती है। माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क ठंडा मिलता है। इससे व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। तिलक लगाने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। दावे के अनुसार तिलक लगाने के बाद व्यक्ति खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करता है। इससे वह अपने फैसले बहुत मजबूती से ले सकते हैं। तिलक लगाने से मस्तिष्क में सेरोटोनिन और बीटा-एंडोर्फिन का स्राव संतुलित होता है। ये व्यक्ति के दुखों को दूर कर उसे प्रसन्नता का अनुभव कराता है।

Vasant Panchmi 2022 : वसंत पंचमी पर सूर्य-शनि-बुध का मिलन, पर कालसर्प योग बनेगा बाधक

बहुत से लोग हल्दी युक्त तिलक लगाना पसंद करते हैं। इसे वैज्ञानिक आधार पर बहुत फायदेमंद बताया गया है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधित रोगों को दूर करने का काम करते हैं। ये सिरदर्द की समस्या से निपटने में भी मदद करता है। इसके अलावा कई लोग चंदन का तिलक लगाते हैं। चंदन का तिलक लगाने से भी कुछ खास फायदे होते हैं। चंदन का तिलक मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करता है। इससे सिरदर्द होने की संभावना कम हो जाती है और दिमाग भी एकाग्र रहता है।

Advertisment

Vivah Muhurta Feb 2022 : जनवरी में चूके, तो फरवरी में मिलेंगे इतने विवाह मुहूर्त

धार्मिक मान्यतानुसार —
धार्मिक मान्यता अनुसार हिन्दु धर्म में तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मकता तो आती ही है साथ ही साथ आपकी कुंडली में मौजूद उग्र भी शांत होते हैं। इससे आपको रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। अगर आप दिन के हिसाब से तिलक लगाते हैं तो फल अधिक मिलता है।

Mangal Rashi Parivartan jan 2022 : आज हो रहा है मंगल का गोचर, इन राशि वालों का खुल जाएगा भाग्य

Advertisment

दिन के अनुसार इस रंग का लगाएं तिलक —

  • सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से मन शांत रहता है।
  • मंगलवार के दिन चमेली के तेल में घोलकर सिंदूर लगाने सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  • बुधवार के दिन सूखा सिंदूर लगाना अच्छा माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • शुक्रवार के दिन लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाने से समृद्धि आती है।
  • शनिवार के दिन भस्म और लाल चंदन का तिलक लगाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
  • रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति समाज में सम्मान मिलता है। साथ ही धन की प्राप्ति होती है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hinduism (religiously) (scientific studies) (Tilak) (worship and marriage) chandan ka tilak lagane ke fayde chandan tilak ke fayde chandan tilak lagane ke fayde kesar ka tilak lagane ke fayde kumkum tilak lagane ke fayde maathe pe tilak ka mahatav mathe par tilak lagane ke fayde Tilak Benefits tilak lagane ka mantra tilak lagane ka tarika tilak lagane ka vaigyanik mahatva tilak lagane ke fayde tilak lagane ke mantra tilak lagane ke prakar tilak lagane ke totke tilak lagane se kya hota hai tilak on forehead vashikaran tilak
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें