/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/tiktok-india.webp)
हाइलाइट्स
- TikTok ने गुरुग्राम ऑफिस के लिए दो नौकरियां पोस्ट कीं
- भारत में TikTok की वापसी की अटकलें तेज हुईं
- सरकार ने कहा, ऐप पर प्रतिबंध अभी भी जारी है
TikTok India: भारत में एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या TikTok वापसी की तैयारी कर रहा है। चीन की पॉपुलर शॉर्ट वीडियो ऐप को जून 2020 में बैन कर दिया गया था, लेकिन अब इसकी पेरेंट कंपनी ByteDance ने भारत में नौकरियां पोस्ट करके अटकलें तेज कर दी है। कंपनी ने LinkedIn पर अपने Gurugram ऑफिस के लिए दो पोजीशन ओपन की हैं।
जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सोशल मीडिया और टेक सर्कल्स में इस बात को लेकर अटकलें शुरू हो गईं कि क्या TikTok भारत में वापसी करने वाला है।
[caption id="" align="alignnone" width="1800"]
TikTok ने भारत में लॉन्च होते ही, इंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया की दुनिया को बदल कर रख दिया।[/caption]
बैन के पांच साल बाद क्यों चर्चा में आया TikTok
भारत सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए TikTok समेत 59 चीनी एप्स को बैन कर दिया था। उस समय गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच सैन्य टकराव हुआ था, जिसके बाद चीनी ऐप्स पर एक बड़ा एक्शन लिया गया। TikTok उस वक्त भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला शॉर्ट वीडियो ऐप था, जिसके करोड़ों यूजर्स थे। अचानक बैन के बाद भारतीय यूजर्स को Moj, Josh, MX TakaTak और Instagram Reels जैसे विकल्पों का सहारा लेना पड़ा।
[caption id="" align="alignnone" width="1238"]
साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच सैन्य टकराव के बाद TikTok हुआ था बैन।[/caption]
पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि TikTok भारत में वापसी की कोशिश कर रहा है। फिलहाल TikTok की वेबसाइट भारत में एक्सेस हो रही है और About Us सेक्शन को पढ़ा भी जा सकता है। TikTok वापसी की वजह अमेरिकी दबाव और भारत-चीन रिश्तों में सुधार को भी बताया जा रहा है। अब कंपनी की नई हायरिंग ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
[caption id="" align="alignnone" width="1048"] बढ़ते भारत-चीन टेशन के बीच लोगों ने TikTok बैन की मांग की थी।[/caption]
LinkedIn पर ByteDance का हायरिंग पोस्ट
ByteDance ने हाल ही में LinkedIn पर भारत के Gurugram ऑफिस के लिए दो जॉब पोस्टिंग डाली हैं। इनमें से एक पोजीशन Content Moderator की है, जिसमें उम्मीदवार को Bengali भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इस रोल में व्यक्ति का काम प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाने वाले वीडियो और कंटेंट की जांच करना होगा ताकि वह कंपनी की नीतियों और स्थानीय कानूनों के अनुरूप हो।
[caption id="" align="alignnone" width="1066"]
लिंक्डइन पर हायरिंग की पोस्ट।[/caption]
दूसरी पोजीशन Wellbeing Partnership and Operations Lead की है। यह रोल TikTok की सेफ्टी पॉलिसीज और यूजर वेलबीइंग से जुड़ा होगा। इस पोजीशन में काम करने वाले व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराए और हानिकारक कंटेंट को नियंत्रित किया जा सके। इन दोनों जॉब्स के चलते यह अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी भारत में वापसी की तैयारी कर रही है और लोकल ऑपरेशंस को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है।
हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि जरूरी नहीं कि ये हायरिंग ByteDance, TikTok के लिए ही कर रहा हो। हो सकता है कंपनी अपने अन्य सर्विसेज के लिए नई हायरिंग कर रही है।
[caption id="" align="alignnone" width="1296"]
TikTok की पेरेंट कंपनी है ByteDance।[/caption]
वेबसाइट एक्सेस की खबरों से बढ़ी अटकलें
कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि भारत में TikTok की वेबसाइट का About Us पेज एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि ऐप अभी भी Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है और वेबसाइट पर वीडियो देखना संभव नहीं है। लेकिन केवल पेज का खुलना ही टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बन गया।
[caption id="attachment_887467" align="alignnone" width="1112"]
TikTok वेबसाइट खोलने पर फिलहाल ये इंटरफेस देखने को मिल रहा है।[/caption]
पहले जब कोई यूजर TikTok की वेबसाइट को एक्सेस करने की कोशिश करता था तो वहां यह मैसेज दिखता था कि यह सेवा भारत में उपलब्ध नहीं है। अब जब पेज खुलने लगा है तो इसे कंपनी की वापसी की तैयारी से जोड़ा जाने लगा है।
क्या बदलते हालात TikTok की मदद करेंगे
भारत और चीन के बीच रिश्तों में हाल के महीनों में कुछ सुधार के संकेत मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात साल बाद चीन दौरा भी चर्चा में है। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड पॉलिसीज को लेकर भी नए समझौते हो रहे हैं। इन हालात को देखकर कहा जा रहा है कि शायद TikTok को भारत में फिर से काम शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है।
[caption id="" align="alignnone" width="1191"]
अमेरिकी की टैरिफ नीतियों के खिलाफ भारत और चीन के साथ आने के संकेत दिख रहे हैं। (फोटो- पीएम मोदी SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने चीन पहुंचे।)[/caption]
टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर भारत सरकार की ओर से कोई बड़ा पॉलिसी बदलाव होता है तो यह सिर्फ TikTok के लिए ही नहीं बल्कि Bytedance के दूसरे प्रोडक्ट्स जैसे Helo और CapCut के लिए भी रास्ता खोल सकता है। ये ऐप्स भी 2020 में बैन किए गए थे।
इस मुद्दे पर सरकार ने क्या है
हालांकि भारत सरकार की ओर से फिलहाल कोई संकेत नहीं मिला है कि TikTok पर से बैन हटाया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने साफ किया है कि ऐप पर प्रतिबंध अब भी बरकरार है और इसे बहाल करने की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें- MP ABVHV Hindu University: परीक्षा फॉर्म भरा नहीं और छात्रा को कर दिया पास, गोपनीय जांच में पकड़ी गई लापरवाही
22 अगस्त को भी सरकार ने इन खबरों को खारिज किया था कि ऐप भारत में पांच साल बाद वापसी कर रहा है। TikTok के प्रवक्ता ने भी साफ किया कि उन्होंने भारत में TikTok की पहुंच बहाल नहीं की है और वे पूरी तरह से सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
साल 2016 में लॉन्च हुआ TikTok
TikTok को 2016 में ByteDance ने लॉन्च किया था और इसे शुरू में चीन में Douyin नाम से पेश किया गया। बाद में इसे ग्लोबल मार्केट के लिए TikTok के रूप में रीब्रांड किया गया। भारत इस ऐप का सबसे बड़ा मार्केट था। 2020 तक यहां TikTok के 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स थे और लाखों कंटेंट क्रिएटर्स इसके जरिए अपनी पहचान बना चुके थे।
[caption id="" align="alignnone" width="1500"]
साल 2016 में लॉन्च हुआ TikTok।[/caption]
इस ऐप ने छोटे शहरों और कस्बों तक सोशल मीडिया की पहुंच को आसान बना दिया था। TikTok पर म्यूजिक, डांस, कॉमेडी और क्रिएटिव कंटेंट बहुत तेजी से वायरल होता था। बैन के बाद इसका पूरा इकोसिस्टम टूट गया और नए भारतीय और विदेशी प्लेटफॉर्म्स ने इसकी जगह भरने की कोशिश की।
FAQs
Q. क्या TikTok भारत में वापस आ रहा है?
TikTok ने भारत में अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए दो नौकरियां LinkedIn पर पोस्ट की हैं, जिसके बाद लोगों के बीच इसकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि सरकार ने साफ कहा है कि भारत में TikTok पर प्रतिबंध अब भी लागू है और ऐप को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है।
Q. TikTok ने कौन-सी नौकरियां पोस्ट की हैं?
TikTok ने LinkedIn पर दो पोजिशन पोस्ट की हैं, जिनमें एक कंटेंट मॉडरेटर और दूसरी वेलबीइंग प्रोग्राम लीड की है। ये नौकरियां गुरुग्राम ऑफिस के लिए हैं और इनका सीधा संबंध TikTok की ऑपरेशनल टीम से है।
Q. भारत में TikTok पर बैन क्यों लगाया गया था?
भारत सरकार ने जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी चिंताओं के चलते TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। सरकार का कहना था कि ये ऐप्स यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने में असफल हो रहे थे और इससे देश की सुरक्षा को खतरा था।
Q. अगर TikTok पर बैन है तो यह भारत में हायरिंग कैसे कर सकता है?
TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance भारत में अभी भी रजिस्टर्ड है और यहां उनका ऑफिस मौजूद है। यही वजह है कि वे लोकल लेवल पर हायरिंग कर सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि TikTok ऐप भारत में वापसी कर चुका है। ऐप को चलाने के लिए सरकार से आधिकारिक मंजूरी जरूरी होगी।
Huawei Mate XTs: इंतजार हुआ खत्म, तीन बार मुड़ने वाला डिस्प्ले फोन होगा लॉन्च, Apple और Samsung के उड़े होश
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Huawei-Mate-XTs-750x472.webp)
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की दुनिया में अब एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। चीन की टेक कंपनी Huawei ने अपने नए ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Huawei Mate XTs Ultimate Design की लॉन्चिंग डेट तय कर दी है। कंपनी इसे पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें