Advertisment

TikTok Ban LiftUp: टिकटॉक यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस देश ने फिर हटाया प्रतिबंध

TikTok Ban LiftUp: टिकटॉक यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस देश ने फिर हटाया प्रतिबंध TikTok Ban LiftUp: Good news for Tiktok users, this country again lifted the ban

author-image
Bansal News
TikTok Ban LiftUp: टिकटॉक यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस देश ने फिर हटाया प्रतिबंध

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है। वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है। पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है।

Advertisment

पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर ‘‘अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट’’ पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो ‘‘गैरकानूनी सामग्री’’ अपलोड करते हैं।

चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है। उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं।

Pakistan pakistan news TikTok TikTok Ban pakistan top news dance craze tiktok mashup edutok tiktok hareem shah statement after tiktok ban in pakistan pakistan ban tiktok pakistan banned tiktok pakistan lifts ban on tiktok tik tok ban in pakistan tik tok banned in pakistan tik tok pakistan tiktok ban in pakistan tiktok ban in pakistan 2020 tiktok ban lift up by madras high court tiktok ban pakistan tiktok ban reaction tiktok ban remove tiktok banned in india tiktok banned in pakistan tiktok banned in pakistan 2020 tiktok dance tiktok dance trend tiktok dance tutorial tiktok dances 2020 tiktok famous tiktok in pakistan tiktok mashup tiktok mashup dance craze tiktok mashups tiktok pakistan tiktok prank tiktok shadow banned tiktok shadow banned fix tiktok song tiktok trend tiktok trends tiktok unban in pakistan why tiktok is not ban why tiktok was ban
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें