/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Tikamgarh-Congress-MLA-Raid.webp)
हाइलाइट्स
टीकमगढ़ में कांग्रेस विधायक के घर छापा
करोड़ों के फ्रॉड मामले में असम पुलिस ने की कार्रवाई
विधानसभा चुनाव से पहले भी दी थी दबिश
Tikamgarh Congress MLA Raid: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर असम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। आपको बता दें कि असम पुलिस ने फ्रॉड के मामले में 64 करोड़ से ज्यादा की ये कार्रवाई की है। इससे पहले असम पुलिस ने विधानसभा चुनाव से पहले भी विधायक के घर पर दबिश दी थी।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1816009253766807690
ये है पूरा मामला
SP के मुताबिक, यादवेंद्र सिंह से बेटे शाश्वत सिंह पर असम में धोखाधड़ी का केस दर्ज है, जिसकी जांच करने असम का पुलिस दल आज सुबह टीकमगढ़ पहुंचा। हालांकि विधायक का बेटा 6 महीने से फरार है, जिसकी तलाश में असम पुलिस जुटी हुई है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1815999343872090441
असम पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी थी, जिसके के लिए 15 पुलिस जवानों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया। यादवेंद्र सिंह के लाल दरवाजा स्थित आवास पर अभी कार्यवाही जारी है। आसपास भारी संख्या में पुलिस और जनप्रतिनिधि भी मौजूद हैं।
कौन हैं यादवेंद्र सिंह बुंदेला?
यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। वे टीकमगढ़ विधानसभा सीट से 5वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। यादवेंद्र सिंह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस पार्टी में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। वे 1983 में हुए उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985,1993, 1998, 2008 और 2023 में विधानसभा चुनाव जीते हैं।
अभी वे कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। टीकमगढ़ में उनका बड़ा कारोबार भी है।
ये खबर भी पढ़ें: MP में जमकर बरस रहे बदरा: छतरपुर में टापू पर फंसे रहे 59 लोग, आज इन 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें