Advertisment

Durg News: मैत्री बाग चिड़ियाघर में बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, बाघों की संख्या हुई 10

Durg News:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने

author-image
Agnesh Parashar
Durg News: मैत्री बाग चिड़ियाघर में बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म, बाघों की संख्या हुई 10

दुर्ग। Durg News:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मैत्री बाग चिड़ियाघर में एक सफेद बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। (Durg News) चिड़ियाघर के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन शावकों के जन्म के साथ ही भिलाई शहर में चिड़ियाघर में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है।

Advertisment

अधिकारी ने दी जानकारी

चिड़ियाघर के प्रभारी एनके जैन ने बताया, ‘‘पिछले साल आठ सितंबर को 'रोमा' (9) नाम की सफेद बाघिन ने दो नर शावकों को जन्म दिया और जन्म की खबर गुरुवार को सामने आई।’’ उन्होंने बताया कि आम जनता शुक्रवार को शावकों को देख पाएगी।

सफेद बाघ शावकों का जन्म

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग (टीएसडी) के बागवानी अनुभाग द्वारा प्रबंधित मैत्री बाग चिड़ियाघर में 2023 में दूसरी बार सफेद बाघ शावकों का जन्म हुआ है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य सफेद बाघिन 'रक्षा' ने पिछले साल 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनका नाम 'रुस्तम', 'राणा' और 'बॉबी' रखा गया।

बाघों की कुल संख्या 10 हुई

जैन ने कहा कि नए शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 हो गई है। उन्होंने बताया, ‘‘सफेद रंग के फर और नीली आंखों वाले ये शावक अब लगभग पांच महीने के हो गए हैं।’’ जैन ने कहा, ‘‘बाघिन शावकों की देखभाल करते समय अत्यधिक सतर्क रहती है। अब तक बाघिन और शावकों को गुफा जैसा माहौल देने के लिए नियंत्रित रोशनी वाले बाड़े में रखा गया है।

Advertisment

5 जनवरी से आम लोग देख पाएंगे बाघ

बाघिन अपना अधिकांश समय बच्चों की देखभाल में बिताती है। उसी के मद्देनजर बाघ शावकों के जन्म की खबर सार्वजनिक नहीं की गई।’’ उन्होंने बताया कि शावकों को एक बड़े बाड़े में छोड़ कर 5 जनवरी से जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित खबर: Chhattisgarh: तीन सफेद बाघ के शावकों ने बढ़ाई मैत्री बाग चिड़ियाघर की रौनक, जानें कब से देख सकेंगे

जैन ने कहा, ‘‘1997 में, सफेद बाघों के एक जोड़े - तरूण और तापसी को पहली बार पड़ोसी ओड़िशा के नंदन कानन चिड़ियाघर से मैत्री बाग (Durg News) में स्थानांतरित किया गया था, जिसने 1999 में चार सफेद बाघ शावकों को जन्म दिया था।’’

Advertisment

ये भी पढ़ें:

5 January History: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज के दिन हीं खेला गया था पहला एकदिवसीय मैच

05 Jan 2024 Rashifal: आज कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

05 Jan 2024 Rashifal: आज कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

MP Weather Update: एमपी के कई शहरों में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

MP Board Exams: एमपी में इस दिन होगी 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा, टाइम टेबल हुआ जारी

chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज durg news दुर्ग न्यूज maitri bagh zoo Maitri Bagh Zoo Tiger मैत्री बाग चिड़ियाघर मैत्री बाग चिड़ियाघर बाघ
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें