Advertisment

Kaliasot Tiger: भोपाल में "टाइगर" है; पेट्रोलिंग वाहन के कैमरे में हुआ कैद, जानिए लोकेशन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टाइगर देखा गया है। दोपहर में कलियासोत रोड पर नीम वाले गेट के पास टाइगर की लोकेशन मिली है।

author-image
Bansal News
Kaliasot Tiger: भोपाल में

भोपाल। Kaliasot Tiger मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टाइगर देखा गया है। दोपहर में कलियासोत रोड पर नीम वाले गेट के पास टाइगर की लोकेशन मिली है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे कलियासोत रोड पर टाइगर देखा गया है। नीम वाले गेट के पास सीआई फॉर्म के पीछे पेट्रोलिंग वाहन के कैमरे में उसे ट्रेस किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Train Accident: बेपटरी हुए मालगाड़ी के 4 डिब्बे, दर्जनों यात्री ट्रेन प्रभावित

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2022 में भी यहां टाइगर देखा गया था। जिसका विडियो भी कुछ लोगों ने बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अब एक बार फिर यहां ट्राइगर देखा गया है, जिसे पेट्रोलिंग वाहन ने अपने कैमरे में कैद किया है।

पेड़ के नीचे बैठा दिखा टाइगर

पेट्रोलिंग वाहन के कैमरे में कैद टाइगर एक पेड़ के नीचे बैठा दिखा रहा है। कड़ी धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बड़े आराम से यह टाइगर बैठा दिखाई दे रहा है। इस दौरान सर्चिंग टीम की मौजूदगी का भी टाइगर को किसी तरह का फर्क नहीं पड़ा वह पेड़ की छांव में आराम करता रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Indore News: बंसल हॉस्पिटल में परिजनों ने किया अंगदान,  इंदौर की योगिता के पास पहुंची किडनी

publive-image

मैनिट में भी टाइगर देखा गया था

यहां बता दें कि इससे पहले भोपाल के मैनिट में भी टाइगर देखा गया था, जिसे बाद में पिंजरा लगाते हुए पकड़ लिया गया था। अब राजधानी के कलियासोत में टाइगर की मूवमेंट देखे जाने से आसपसा के लोगों में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़ें- RCP Singh Join BJP: भाजपा में शामिल हुए आरसीपी सिंह, जदयू छोड़ने के बाद लग रहे थे कयास

Advertisment

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( मैनिट ) में भी टाइगर पहुंच गया था, जो वन विभाग द्वारा लगाए ट्रैप कैमरे में देखे जाने के बाद आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई थी, और सुरक्षा बढ़ाते हुए लोगों को आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।

वहीं वन विभाग की टीम द्वारा यहां रात-दिन सर्चिंग करते हुए कुछ ही दिनों में टाइगर को पकड़ लिया गया था। हलांकि, इससे पहले यहां रहने वाले छात्रों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए छात्रों के लिए हॉस्टल में ही रहने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें- Kaliasot Tiger: भोपाल में “टाइगर” है; पेट्रोलिंग वाहन के कैमरे में हुआ कैद, जानिए लोकेशन

Advertisment
madhya pradesh bhopal MP tiger Kaliasot
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें