Advertisment

Tiger In Kaliyasot Dam: भोपाल के कलियासोत डैम के पास दिखा टाइगर, 2 दिन में इस क्षेत्र में तीसरी बार दिखा मूवमेंट

Tiger In Kaliyasot Dam: राजधानी भोपाल स्थित कलियासोत डैम के पास एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखा गया है. यहां डैम के पास वाली सड़क से टाइगर दूसरी तरफ जाते हुए दिखाई दिया है

author-image
Rohit Sahu
Tiger In Kaliyasot Dam: भोपाल के कलियासोत डैम के पास दिखा टाइगर, 2 दिन में इस क्षेत्र में तीसरी बार दिखा मूवमेंट

Tiger In Kaliyasot Dam: राजधानी भोपाल स्थित कलियासोत डैम के पास एक बार फिर टाइगर का मूवमेंट देखा गया है. यहां डैम के पास वाली सड़क से टाइगर दूसरी तरफ जाते हुए दिखाई दिया है. कलियासोत, केरवा और कोलार क्षेत्र में बाघ का 2 दिन में तीसरी बार बाघ देखा गया है.

Advertisment

शुक्रवार रात डैम के 11 शटर के पास देखा बाघ

बाघ मित्र राशिद नूर ने कहा कि कलियासोत डैम के 11 शटर के पास टाइगर को देखा गया है. देर रात सड़क पार करते समय यहां से गुजर रहे एक युवक ने कार में बैठकर वीडियो बनाया है. इस इलाके में कई बाघों की एक्टिविटी है. 2 दिन में बाघ का यहां तीसरी बार मूवमेंट देखा गया है.

मदरबुल फार्म और बैरागढ़ चिच्ली के पास भी दिखा था बाघ

भोपाल में दो जगह और टाइगर का मूवमेंट देखा गया है. बीते 2 दिन में केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म के पास टाइगर ने एक गाय को शिकार बनया था. वहीं बैरागढ़ चिचली में गाय पर हमला किया था. मदरबुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है. आसपास के इलाकों में टाइगर का मूवमेंट हमेशा रहता है. ऐसे में वे फार्म में भी आ जाते हैं.

7 महीने पहले भी टाइगर ने यहां किया था शिकार

मादा बाघ ने 7 महीने पहले सूअर का शिकार इस इलाके में किया था. इसके अलावा एक स्ट्रीट डॉग का भी शिकार करने के लिए एक बाघ 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल कूद गया था. पिछले महीने जून में टाइगर फार्म की मार्डन डेयरी के पास पहुंच गया था.

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें