Advertisment

Tiger In MANIT: पिंजरे में फंसा टाइगर, 13 दिन से फैली थी दहशत

author-image
Bansal News
Tiger In MANIT: पिंजरे में फंसा टाइगर, 13 दिन से फैली थी दहशत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मैनिट MANIT में बीते 13 दिनों से दहशत का पर्याय बने टाइगर को अखिरकार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को पकड़ लिया गया। जैसे ही यह टाइगर वन विभाग ने के पिंजरे में फंसने की जानकारी लगी तो आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisment

बता दें कि यह टाइगर भोपाल के मैनिट में लगभग पंद्रह दिनों से घूम रहा था। यहां इस टाइगर ने 5 मवेशियों का शिकार किया है। जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अखिरकार टाइगर को पकड़ने में सफलता मिली। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि पिंजरे भी फंसे टाइगर को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ले जाकर शिफ्ट किया जाएगा।

मैनिट में टाइगर होने की पुष्टि बीते हफ्ते होने के बाद से ही यहां सुरक्षा बढ़ाने साथ ही उसके मूवमेंट वाले क्षेत्र को भी ब्लॉक कर वन विभाग उस पकड़ने के प्रयास में लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक यह टाइगर  T- 21-421 है। जो भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( मैनिट ) में बीते दो हफ्तों से दहशत का पर्याय बना हुआ था। वन विभाग द्वारा लगाए ट्रैप कैमरे में इस टाइगर के दिखने के बाद से ही आधिकारिक रूप से पुष्टि हो सकी थी, जिसके बाद एडवायजरी जारी की गई थी। अब इस टाइगर को पकड़े जाने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ले जाकर शिफ्ट किया जाएगा।

वहीं जानकारी के मुताबिक भोपाल में 15 दिन में 2 टाइगरों का मैनिट में मूवमेंट होने की जानकारी है। दूसरे टाइगर T21-421 को वन विभाग ने पकड़ लिया, वहीं पहला टाइगर T 123 मैनिट का इलाका छोड़कर निकल गया। DFO आलोक पाठक के अनुसार लाइव पेट के जरिए टाइगर को पिंजरे में कैद किया जा सका। ट्रेंकुलाइज कर टाइगर के स्वास्थ की जांच की गई। इसके बाद उसे सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के लिए भेज दिया गया।

Advertisment

जरूर पढ़ें-Actress Vaishali Thakkar commits suicide: एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने दी जान, ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाई थी भूमिका

भोपाल में बाघ पकड़ा पिंजरे में फंसा टाइगर पकड़ा गया बाघ top news today news Tiger In MANIT Tiger in Madhya Pradesh tiger in bhopal Tiger confirmed in MANIT T-1234 Security increased in MANIT news in hindi News MP today news MP news live mp news in hindi MP news MP Live news mp latest news mp hindi news MP Breaking News Maulana Azad National Institute of Technology Madhya Pradesh today news madhya pradesh samachar madhya pradesh news live madhya pradesh news aaj ki madhya pradesh news 2022 madhya pradesh news madhya pradesh latest news today Madhya Pradesh india madhya pradesh live news in hindi Live News Hindi Live News Live Hindi News live breaking news latest news latest hindi news hindi news live Hindi News Breaking hindi news forest Department confirmed breaking news in hindi Breaking News BREAKING HINDI NEWS bhopal samachar bhopal news mp Bhopal news live bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें