Advertisment

Tiger 3 New Release Date: इस दीवाली आ रहा है टाइगर ! सलमान ने रिलीज डेट के साथ अपना लुक किया शेयर, देखें

author-image
Bansal News
Tiger 3 New Release Date: इस दीवाली आ रहा है टाइगर ! सलमान ने रिलीज डेट के साथ अपना लुक किया शेयर, देखें

Tiger 3 New Release Date: दीवाली पर कई फिल्मों के आने की जहां पर दस्तक हो रही है वहीं पर हाल ही में अपकमिंग फिल्म टाइगर -3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर हाल ही में रिलीज डेट के साथ एक्टर सलमान खान ( Actor Salman khan) ने अपने लुक का पोस्टर शेयर किया है।

Advertisment

यह पोस्टर आया सामने 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर शेयर किया है जिसके साथ यह फिल्म अब अगले साल दीवाली पर आने वाली है। इस पोस्टर में सलमान खान अपना चेहरा छुपाए दिखाई दे रहे हैं. उनकी एक आंख इस पोस्टर में नजर आ रही है. दुश्मनों से खुद को छुपाए लगता है वो अपने मिशन को अंजाम देने के लिए निकले हैं. पोस्टर शेयर करने के साथ भाईजान ने कैप्शन में लिखा है, 'टाइगर की एक नई तारीख है... दीवाली 2023 है!

Image

हिंदी नहीं कई भाषाओं में होगी रिलीज

आपको बताते चलें कि, यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है। जहां पर आपको बताते चलें कि, इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो यश राज फिल्मस के बैनर तले बन रही है और इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। सलमान खान की लंबे समय से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. भाईजान के फैंस से अब उनकी फिल्मों का इंतजार नहीं हो रहा है. जल्द ही वो 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान टाइगर 3 फिल्म टाइगर 3 नई रिलीज डेट टाइगर 3 कब रिलीज होगी टाइगर 3 कैटरीना कैफ tiger-3 tiger 3 on diwali 2023 tiger 3 new trailer tiger 3 new release date announced tiger 3 new release date salman khan movies Salman khan katrina kaif
Advertisment
चैनल से जुड़ें