Advertisment

Throuple Relationship: थ्रपल रिलेशनशिप क्या है? क्या भारत में भी जोर पकड़ेगा ये चलन...

आजकल पूरी दुनिया में थ्रपल रिलेशनशिप (Throuple Relationship) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे आम भाषा में ट्रिपल रिलेशनशिप भी कहते हैं.

author-image
Bansal News
Throuple Relationship: थ्रपल रिलेशनशिप क्या है? क्या भारत में भी जोर पकड़ेगा ये चलन...

Throuple Relationship: आजकल पूरी दुनिया में थ्रपल रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे आम भाषा में ट्रिपल रिलेशनशिप (Triple Relationship) के नाम से भी जाना जाता है। इस रिश्ते में खास बात यह है कि इसमें दो लोगों के बजाय तीन लोग शामिल है। यानि थ्रपल रिलेशनशिप में 1 पुरूष और दो महिला या 2 पुरूष और एक महिला आपसी सहमति के साथ संबंध बनाते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Air India Flight: मगदान में फंसे एयर इंडिया के विमान में आई खराबी, जाने क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि थ्रपल रिलेशनशिप (Throuple Relationship) में एक कपल की तरह ही प्यार और रोमांस होता है। यहां बड़ा अंतर यह है कि दो के बजाय इसमें तीन लोग हो जाते है। इसमें कोई अलग से तरीके नहीं अपनाए जाते है। इस थ्रपल संबंध का एकमात्र जरूरी नियम यह है कि इस बंधन में तीन लोग एक साथ गहरे रिश्ते में रहने का फैसला करते हैं।

क्यों फैमस हो रहा यह रिलेशनशिप

वेरी वेल हेल्थ वेबसाइट के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि रिश्ते के तरीके पिछले लंबे समय से ही एक स्ट्रक्चर पर आधारित है, जिसमें एक रिश्ते में रहने के लिए पुरुष और महिला का बराबर होना जरूरी था। जबकि कुछ अमेरिकी नए तरीके से रहना पसंद करते हैं और पुराने संबंध स्ट्रक्चर को काफी पिछड़ा हुआ मानते है। जैसा कि इस थ्रपल रिश्ते (Throuple Relationship) में होता है, वे अपने संबंध में अधिक सुरक्षित और खुलापन महसूस करते हैं।

Advertisment

[caption id="attachment_224869" align="alignnone" width="1095"]Throuple Relationship Throuple Relationship[/caption]

यह भी पढ़ें...  Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और सैलरी

चलिए आपको मिलवाते है थ्रपल रिलेशनशिप में रह रहे लोगों से। अमेरिका के कोलोराडो के रहने वाले अलाना, केविन और मेगन ने बताया कि वे एक थ्रपल है। अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अलाना की गर्लफ्रेंड केविन थी, लेकिन वह इस अकेले इस रिश्ते से खुश नहीं थी। वह चाहती थी कि इस रिश्ते में एक और महिला उनका साथ दे। फिर उन दोनों की मुलाकात मेगन से होती है, जो लेसबियन होती है और यहां से इस रिश्ते की शुरूआत हो जाती है। आज तीनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं

Advertisment

क्या भारत में भी जोर पकड़ेगा ये चलन?

भारत में भी रिलेशनशिप को लेकर चलन काफी बढ़ गया है। आज के दौर में कई लोग लिव ईन रिलेशनशिप में रहे है, जिसमें 1 पुरूष और 1 महिला शामिल होती हैं। लेकिन धीरे-धीरे भारत में भी थ्रपल रिलेशनशिप को लेकर ट्रेंड देखने को मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर देखें तो अरमान मलिक नाम के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरअपनी दो पत्नियों के साथ रिश्ते में रह रहे है। इस दौरान दोनों बीवियो के बीच मन-मुटाव भी देखने को नहीं मिलता।

[caption id="attachment_224867" align="alignnone" width="1106"]Throuple Relationship थ्रपल रिलेशनशिप में रहे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक[/caption]

हालांकि, ऐसा माना जाता है कि जब दो महिलाएं एक पुरूष के साथ रहती है तो रिश्ते में दरार आने की भी संभावना रहती है। लेकिन इस केस में सब उल्टा है। अरमान मलिक की तरह के कई और लोग भी है जो थ्रपल रिलेशनशिप में रह रहे है, लेकिन भारत में उन लोगों की संख्या गिनती में है। विशेषज्ञों की मानें तो भारतीय इस अपनाने में हिचकिचा रहे है, लेकिन धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MP Weather: एमपी में दो सिस्टम एक्टिव, मानसून की एंट्री के पहले हल्की बारिश का अनुमान

Surya Gochar 2023: मिथुन संक्रांति पर क्यों नहीं करना चाहिए सिलबट्टे का उपयोग, क्या होगा सूर्य गोचर का असर

Aloe Vera For Hair: बालों को काला, लंबा और घना बनाने के लिए, क्या है एलोवेरा लगाने का सही तरीका

Waste food Astrology: थाली में जूठा खाना छोड़ने वाले पढ़ लें ये खबर, गंभीर हो सकते हैं परिणाम

Water Birth: जानिए क्या होता है वाटर बर्थ, जिसमें पानी में होता है बच्चे का जन्म?

Throuple Relationship, Throuple Relationship in HindiThrouple, Throuple Relationship Kya Hai, Relationship, Relationship News, थ्रपल रिलेशनशिप क्या है, ट्रिपल रिलेशनशिप, थ्रपल

relationship Throuple Relationship ट्रिपल रिलेशनशिप थ्रपल थ्रपल रिलेशनशिप थ्रपल रिलेशनशिप क्या है?
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें