Advertisment

Hadsa: मिट्टी खोदने गईं तीन महिलाओं की खदान ढहने से मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Hadsa: मिट्टी खोदने गईं तीन महिलाओं की खदान ढहने से मौत, तीन गंभीर रूप से घायल Three-women-who-went-to-dig-soil-died-due-to-collapsing,-three-seriously-injured

author-image
Bansal News
Hadsa: मिट्टी खोदने गईं तीन महिलाओं की खदान ढहने से मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चित्रकूट। प्रदेश के चित्रकूट में एक बड़ा हादसा घटित हुआ है। यहां मिट्टी खोदने गईं महिलाओं के ऊपर खदान की दीवार गिर गई। इससे नीचे मिट्टी खोद रहीं तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक 12 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए लोग जुटे हुए हैं। यह सभी महिलाएं घर के काम में आने वाली मिट्टी लाने गईं थीं।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1362740706708660234

बसिंधा गांव का मामला
जानकारी के मुताबिक घटना घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के बसिंधा गांव की है। यहां की महिलाएं घरों की पुताई के लिए मिट्टी लाने गईं थीं। मिट्टी खोदते समय टीला भरभराकर गिर गया। इससे नीचे खड़ी महिलाएं मिट्टी के ढेर में दब गईं। एक किशोरी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिट्टी में दबे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर बचाव दल के साथ पुलिस भी पहुंच गई है। मलबे के नीचे दबकर मरने वालों में एक किशोरी नीतू पुत्री नवल किशोर (12) वर्ष, सुनीता पत्नी चुंकावन और ज्ञान देवी पत्नी शंकर यादव शामिल हैं। वहीं बच्ची देवी पत्नी मोहन, अनुराधा पुत्री मोतीलाल यादव, संतोषी पुत्री चुंकावन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

teen mahilaye mitti me dabi teen ki maut mp me mitti me dabse se maut mittti mahilaye mahilao ki maut khadan dhahi Chitrakoot CG Breaking News bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें