Advertisment

Punjab Politics: AAP छोड़ कांग्रेस में आए पंजाब के तीनों विधायक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Punjab Politics: AAP छोड़ कांग्रेस में आए पंजाब के तीनों विधायक ने की राहुल गांधी से मुलाकात, Three Punjab MLAs who left AAP and joined Congress meet Rahul Gandhi in Punjab Politics

author-image
Shreya Bhatia
Punjab Politics: AAP छोड़ कांग्रेस में आए पंजाब के तीनों विधायक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

नई दिल्ली। (भाषा) पंजाब विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा और दो अन्य विधायकों ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की तथा अपने दल ‘पंजाब एकता पार्टी’ का कांग्रेस में विलय करने की घोषणा की। खैरा और दो अन्य विधायकों जगदेव सिंह और पिरमल सिंह ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। खैरा और ये दो विधायक गत तीन जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Advertisment

ये तीनों पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व से कथित टकराव के कारण तीनों को आप से बाहर कर दिया गया। इसके बाद खैरा ने पंजाब एकता पार्टी बनाई। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद खैरा ने पार्टी में शामिल करने के लिए उनका आभार जताया। वह पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, खैरा दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में आप के टिकट पर वह भोलथ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे।

सुखपाल खैहरा राहुल गांधी प्रियंका गांधी पंजाब समाचार पंजाब कांग्रेस आम आदमी पार्टी Three Punjab AAP MLA in Congress Sukhpal Singh Khaira Sukhpal Khaira state rahul gandhi Punjab top Punjab politics Punjab news hindi news Punjab news Punjab Congress News Punjab Congress Dispute Punjab congress Punjab Priyanka Gandhi" News national news MLA HPCommonManIssue Congress chandigarh-politics Capt Amrinder Singh Bholath legislator Sukhpal Khaira Bholath Amarinder singh AAP Aam Aadmi Party 2 rebel AAP MLAs join Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें