Advertisment

Salim Khan: लॉरेंस बिशनोई को भेजूं क्या, सलमान खान के पिता सलीम को बुर्का पहने महिला ने दी धमकी

Salim Khan: लॉरेंस बिशनोई को भेजूं क्या, सलमान खान के पिता सलीम को बुर्का पहने हुए महिला ने दी धमकी, सलमान के घर के बाहर हो चुकी है फायरिंग

author-image
BP Shrivastava
Salim Khan

Salim Khan: एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली है। सुबह की सैर पर निकले सलीम खान को एक बुर्का पहने महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर सलमान के परिवार ने इस संबंध में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत भी दर्ज कराई है। इससे पहले सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की गई (Salim Khan) थी।

Advertisment

[caption id="attachment_665697" align="alignnone" width="568"]publive-image सलीम खान को धमकी देने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।[/caption]

सलीम खान को धमकी दी और स्कूटी सवार महिला फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 सितंबर को सलीम खान सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बैंडस्टैंड एरिया में निकले थे। तभी एक स्कूटी सवार शख्स और बुर्का पहने महिला उनके पास पहुंचते हैं और उनसे कहते हैं कि, "सही से रहो, वरना लॉरेंस को भेजूं क्या?" इससे पहले कि सलीम खान कुछ समझ पाते, दोनों लोग फरार हो चुके थे। अब पुलिस धमकी देने वाली महिला की तलाश में जुटी है, हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चल सका (Salim Khan) है।

पुलिस ने मामले क्या बताया?

इस मामले में पुलिस बताया कि एक्टर सलमान खान के पिता का नाम सलीम खान है। वे 18 सिंतबर को सुबह 8.45 बजे बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के लिए गए थे। जब वे वॉक करते-करते थक गए और विंडमियर बिल्डिंग के सामने एक बैंच पर बैठ गए, तो एक अज्ञात स्कूटी चालक और उसके पीछे बैठी एक बुर्के वाली महिला ने अपनी स्कूटी टर्न कर ली और सलीम खान के पा जाकर स्कूटी रोक दी। इसके बाद महिला ने सलीम खान से कहा कि, ''लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?'' धमकी भरे अंदाज में इतना कहने के बाद उन्होंने यू-टर्न लिया और वहां से फरार हो गए। शिकायकर्ता के अनुसार स्कूटर नंबर 7444 प्रतीत होता है। उन्होंने पूरा नंबर नहीं देख पाया। अभियोजक का विस्तृत जवाब दर्ज करने के बाद स्कूटी चालक और बुर्का वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया (Salim Khan) है।

Advertisment

आरोपियों ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांद्रा पुलिस ने सलीम खान को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट सलीम खान के बॉडीगार्ड की ओर से दर्ज करवाई गई है। बांद्रा पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सलीम खान के साथ शरारत कर रहे थे। हालांकि हमने जांच शुरू की और एक महिला समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में (Salim Khan) लिया।

अप्रैल में सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग

इसी साल 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग की थी। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को जिम्मेदार ठहराया था और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया (Salim Khan) था।

ये भी पढ़ें: Tirupati Balaji Prasad Controversy: तिरुपति बालाजी के प्रसाद में फिश ऑयल मिलाए जाने की पुष्टि, लड्डू की जांच में खुलासा

Advertisment

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN 1st Test: चेन्नई में गरजा अश्विन का बल्ला, जमाई सेंचुरी, रवींद्र जडेजा भी शतक के करीब, रिकॉर्ड साझेदारी

Bansal News Mumbai मुंबई Salman khan सलमान खान salim khan salman khan father salim khan woman threatens salim khan सलीम खान लॉरेंस बिश्नोई एक्टर सलमान के पिता को धमकी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें