Advertisment

Breaking News: फोन पर मिली फ्लाइट हाईजेक की धमकी, भोपाल से लेकर इंदौर तक मचा हड़कंप, सांसद प्रज्ञा ठाकुर...

Breaking News: फोन पर मिली फ्लाइट हाईजेक की धमकी, भोपाल से लेकर इंदौर तक मचा हड़कंप, सांसद प्रज्ञा ठाकुर... Threat of flight hijack received on the phone, there was a stir from Bhopal to Indore, MP Pragya Thakur

author-image
Bansal News
Breaking News: फोन पर मिली फ्लाइट हाईजेक की धमकी, भोपाल से लेकर इंदौर तक मचा हड़कंप, सांसद प्रज्ञा ठाकुर...

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम को एक फ्लाइट के हाईजेक होने के बाद हड़कंप मच गया। हाईजेक की सूचना की बाद एमपी एटीएस एक्टिव हुई। मंगलवार शाम करीब 5 बजे युवक ने फोन कर किसी फ्लाइट के हाईजैक होने संबंधी चर्चा की। इसकी जानकारी मिलने के बाद से भोपाल एटीएस एक्टिव हुई। एसटीएफ ने संदिग्ध फोन करने वाले युवक की मोबाइल लोकेशन की तलाश की तो शुजालपुर में मिली। इसके बाद एटीएस ने इस मामले की जानकारी शुजालपुर पुलिस को दी।

Advertisment

स्थानीय पुलिस की मदद से एटीएस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक शुजालपुर के जिला सहकारी बैंक के पास रहता है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने स्वयं के मोबाइल से इस तरह का कोई कॉल होना स्वीकार नहीं किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवक ने पुलिस को लोकेशन मिलने के बाद कई बार गुमराह किया। इसलिए युवक पुलिस के संदिग्ध घेरे में आ गया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हुईं एक्टिव
भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट को हाईजेक करने संबंधित धमकी भरा फोन आया। जिसकी सूचना मिलते ही माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस अधिकारियों से इस विषय में चर्चा की। माननीय सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह भोपाल एयरपोर्ट की सुरक्षा का विषय है इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय सांसद लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और जानकारी ले रही हैं।

शाजापुर Samachar मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज youth arrest for hoax call shajapur News in Hindi shajapur News shajapur Headlines Pradesh Breaking Hindi plane hijack hoax call plane hijack call news plance hijack threat call MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi MP News Hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp ats arrest youth Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news Madhya Latest shajapur News Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP fake call to plance hijack bhopal airtport security tighted air india fligth stopped for two hours "भोपाल एयरपोर्ट
Advertisment
चैनल से जुड़ें