Advertisment

गुटखा खाओं पुरस्कार पाओं, मिलेंगे 7 बड़े पुरस्कार! जानिए पूरा मामला

गुटखा खाओं पुरस्कार पाओं, मिलेंगे 7 बड़े पुरस्कार! जानिए पूरा मामला those-who-eat-gutkha-will-get-7-rewards-twitter-viral-photo-vkj

author-image
deepak
गुटखा खाओं पुरस्कार पाओं, मिलेंगे 7 बड़े पुरस्कार! जानिए पूरा मामला

गुटखे के पैकेट पर साफ तौर पर लिखा होता है कि गुटखा खाने से आपको कैंसर हो सकता है। इसके अलावा कई सावधानियां लिखी होती है। लेकिन बड़े-बड़े अक्षरों में चेतावनी लिखे होने के बाबजूद भी लोग इसका सेवन करते है। कई लोगों ने तो गुटखा और सिगरेग पीना फैशन बना लिया है। लोगों को आप शौकिया तौर पर खुलेआम सिगरेट पीते देख सकते है। लेकिन अब गुटखा खाने वालों को पुरस्कार मिलेगा। तो आइए जानते है क्या हैं पूरा मामला।

Advertisment

गुटखा खाने वालों को मिलेंगे 7 पुरस्कार

दरअसल, भारत सरकार लोगों को गुटखा और तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करती आई है। इसके लिए बकायदा सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए है। लेकिन फिर भी लोग तंबाकू का सेवन करते है। हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो शायद आपको गुटखा छुड़ाने में मददगार साबित हो सकती है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीटर पर शेयर की है। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीवार पर कुछ लिखा हुआ है। दरअसल, इसमें गुटखा खाने वालों को पुरस्कार मिलने की बात लिखी गई है। तस्वीर के जरिए बताया गया है कि गुटखा खाने वालों को धीरे-धीरे सात तरह के पुरस्कार मिलेंगे। इसमें प्रथम से लेकर सातवें स्थान पर आने वाले लोगों को क्या पुरस्कार मिलेगा, सब बताया गया है।

यमराज होंगे मुख्य अतिथि!

वायरल तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अगर गुटखा खाना बंद नहीं किया गया तो आखिरी पुरस्कार के तौर पर इंसान का राम नाम सत्य होना तय है। तस्वीर में यह भी बताया गया है कि इसका फॉर्म कहां मिलेगा। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि के तौर पर यमराज का नाम लिखा गया है। अवनीश शरण ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बढ़िया आइडिया है।

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें