Advertisment

वो पक्षी जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता, उनकी प्यास भी पेड़ों से ही बुझती है

वो पक्षी जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता, उनकी प्यास भी पेड़ों से ही बुझती है Those birds that never set foot on the ground, even their thirst is quenched by trees nkp

author-image
Bansal Digital Desk
वो पक्षी जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता, उनकी प्यास भी पेड़ों से ही बुझती है

नई दिल्ली। दुनिया भर में कई ऐसे जीव हैं, जो अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखा है। यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। खास बात यह है कि इस पक्षी को आप भारत में भी देख सकते हैं।

Advertisment

ये पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं

महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी 'हरियल' एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी भी धरती पर नहीं रखता है। इसे ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल काफी पसंद हैं। यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। इस पक्षी की एक और खास बात यह है कि ये हमेशा झुंड में ही पाये जाते हैं। हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि ये पक्षी वृक्षवासी होते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं।

वैज्ञानिक नाम

पीले पैर और कबूतर की तरह दिखने वाले हरियल का आकार 29 से 33 सेमी के बीच होता है। पूंछ की लंबाई 8 से 10 सेमी के बीच होती है। हरियल का वजन 225 से 260 ग्राम के बीच होता है। पक्षी की गर्दन सुनहरे पीले रंग का होता है। वे सोशल बर्ड कहलाते हैं और झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनके प्रजनन का मौसम मार्च से जून के बीच होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है।

पानी की आवश्यकता भी पेड़ों से ही करते हैं पूरी

हरियल का मुख्य आहार पेड़ों के पत्ते, फल आदि हैं, इसके अतिरिक्त फूलों की कलियाँ, छोटे पौधे के अंकुर, बीज, अनाज के दाने भी इसके आहार में शामिल है। ये पीपल से लेकर बड़, गूलर, अंजीर के पेड़ों के पत्ते खाता है। बेर, चिरौंजी जामुन के फल इसे बहुत पसंद होते हैं। इसकी पानी की आवश्यकता पेड़ों के फल और पत्तियों पर जमी ओंस से पूरी हो जाती हैं। इसकी आहार संबंधी समस्त आवश्यकतायें पेड़ों पर ही पूरी हो जाती हैं, स्वभाव से ये शर्मीला होता है और इंसान को देखते ही चुप्पी साध लेता है। अपने घोंसले भी ये ऊंचे-ऊंचे पेड़ों की शाखाओं पर बनाते हैं।

Advertisment

भारत के अलावा इन देशों में भी पाया जाता है

हरियल पक्षी मुख्यतः भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला पक्षी है। यह पक्षी भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बर्मा, नेपाल, बांग्लादेश के अतिरिक्त कंबोडिया, चीन में भी पाया जाता है। भारत में यह उत्तरी-पश्चिम रेगिस्तानी क्षेत्र को छोड़कर संपूर्ण भारत में पाए जाते हैं। भारत में हिमालय से लेकर कन्या कुमारी तक और राजस्थान से लेकर पूर्व में असम तक पाए जाते हैं। हरियल पक्षी महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी है। किंतु यह उत्तर प्रदेश में बहुतायत में पाया जाता है।

weird news odd News In Hindi odd news Maharashtra knowledge news indian hariyal bird how to hariyal bird fact heriyal hariyal pakshi hariyal ka shikar hariyal hunting hariyal birds facts hariyal bird voice hariyal bird sound hariyal bird price hariyal bird kya khata hai hariyal bird introduction hariyal bird hunting hariyal bird food hariyal bird facts hariyal bird fact hariyal bird amazing fact hariyal bird hariyal facts about hariyal bird bizzare news bizarre news hindi Bizarre news bird of paradise beautiful birds
Advertisment
चैनल से जुड़ें