Advertisment

पर्यटकों को लुभा रहा केदारनाथ धाम पर बना यह झरना, 80 फिट से गरते जल से होता है शिव का अभिषेक

पर्यटकों को लुभा रहा केदारनाथ धाम पर बना यह झरना, 80 फिट से गरते जल से होता है शिव का अभिषेक This waterfall built on Kedarnath Dham attracting tourists, Shiva is anointed with water falling from 80 feet

author-image
Bansal News
पर्यटकों को लुभा रहा केदारनाथ धाम पर बना यह झरना, 80 फिट से गरते जल से होता है शिव का अभिषेक

गुना। प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का मौसम बना हुआ है। पिछले दिनों से प्रदेश में तेज बारिश के कारण नदियां और झरने उफान पर हैं। ऐसे में झरने पर्यटकों के लिए लुभावना दृश्य बने हुए हैं। प्रदेश के सैकड़ों झरनों का दीदार करने रोजाना हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी तरह गुना जिले से करीब 35 किमी दूर केदारनाथ धाम पर स्थित यह झरना लोगों को खूब भा रहा है। यहां रोजाना पर्यटकों की भीड़ लग रही है। यहां करीब 80 फीट से गिरते मनमोहक झरने को देखने को लोग आ रहे हैं। साथ ही यहां पहाड़ों के रिसते जल से भगवान शिव का अभिषेक भी हो रहा है। सावन के महीने में लोग भगवान शिवर का अभिषेक करने के साथ पिकनिक का भी लुत्फ यहां पहुंचकर उठा रहे हैं। जंगल के बीच पहाड़ों से गिरते इस खूबसूरत झरने के पास बने केदारनाथ मंदिर में विराजे भगवान शिव को भी लोग यहां पूजने आ रहे हैं। साथ ही यहां लगो अपने परिवारों के साथ पिकनिक मना रहे हैं। प्रदेश में बारिश के कारण यह झरना भी काफी तेज है। बता दें कि बमोरी क्षेत्र के महोदरा गांव के केदारनाथ धाम स्थित यह झरना बारिश के मौसम में केवल 2-3 महीने तक ही चलता है। बीते दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश के बाद से यह झरना और मनमोहक हो गया है।

Advertisment

कैसे पहुंचे...
गुना जिले में महोदरा गांव में बने केदारनाथ धाम मंदिर प्राकृतिक और धार्मिक स्थल माना जाता है। यह मंदिर चारों तरफ से जंगलों से घिरी है। यहां मंदिर में स्थित शिवलिंग पर सालभर पहाड़ों से पानी गिरता है। इस मंदिर में कुंड और आस-पास गुफाएं भी हैं। यहां पहुंचने के लिए गुना से दो रास्ते हैं। पहला ऊमरी होते हुए यहां पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं एक और रास्ता भी यहां पहुंचाता है। यह रास्ता म्याना होते हुए जाता है। नेशनल हाइवे से पहले पर्यटक म्याना पहुंचते हैं। यहां से आगरा जाने वाले रास्ते से केदारनाथ धाम के झरने पर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा गुना से ऊमरी और म्याना के बसें भी जाती हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kedarnath jharna guna kedarnath jharna kedarnath dham jharna kedarnath dham guna Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guna kedarnath jharna guna kedarnath
Advertisment
चैनल से जुड़ें