Advertisment

Most Sixes In IPL History: आईपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के पास, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes In IPL History: आईपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के पास, देखें पूरी लिस्ट Most Sixes In IPL History: This player has the record of hitting most sixes in IPL, see full list

author-image
Bansal News
Most Sixes In IPL History: आईपीएल में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने का रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के पास, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes In IPL History: आईपीएल के 16 वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है। IPL 2023 में अभी तक खेले गए सभी मुकाबलों में रोमांच देखने के मिला है। जहां छक्के और चौकों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया लेकिन उस मैच में धोनी के 1 छक्के ने उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया। धोनी चेन्नई के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए जिनके बल्ले से 200 छक्कें निकले है। तो आईए जानते है आईपीएल के 15 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने वालों की लिस्ट में कौन से खिलाड़ी शामिल है।

Advertisment

1) क्रिस गेल

[caption id="attachment_206001" align="alignnone" width="1208"]chris gayle क्रिसे गेल[/caption]

लिस्ट में सबसे टॉप पर क्रिस गेल का नाम आता है। जब आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कें लगाने की बात होती है वहां गेल सभी खिलड़ियों से कोसो आगे है। आईपीएल में खेले कुल 142 मैचों में उनके बल्ले से 357 छक्के निकले है।

IPL 2023: धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन? वीरेंद्र सहवाग ने दिया जवाब

Advertisment

2) एबी डिविलियर्स

[caption id="attachment_206002" align="alignnone" width="1280"]ab de villiers एबी डिविलियर्स[/caption]

सबसे ज्यादा छ्क्के मारने वालों की लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर आते है। कुल खेले 184 आईपीएल मैचों में उन्होंने 251 छक्के लगाए है। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके है।

3) रोहित शर्मा

[caption id="attachment_206003" align="alignnone" width="1280"]rohit sharma रोहित शर्मा[/caption]

Advertisment

लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुल 227 मैचों में रोहित शर्मा ने 240 छक्के लगाए हैं। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन में 250 का आंकड़ा छू सकते है।

4) एमएस धोनी

[caption id="attachment_206005" align="alignnone" width="1200"]MS Dhoni एम एस धोनी[/caption]

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एम एस धोनी के बल्ले से अभी तक 232 छक्के निकले है। जिसमें 30 छक्के राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते हुए उनके बल्ले से निकले। जबकि चेन्नई के लिए 202 छक्के लगाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए है।

Advertisment

5) कीरोन पोलार्ड

[caption id="attachment_206007" align="alignnone" width="1422"]Kieron Pollard किरोन पोलार्ड[/caption]

आईपीएल से रिटायर हो चुके और वर्तमान में मुंबई के कोच कीरोन पोलार्ड भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 189 मैचों में उन्होंने 223 छक्के लगाए है।

6) विराट कोहली

[caption id="attachment_206008" align="alignnone" width="1206"]Virat kohli विराट कोहली[/caption]

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए अब तक 211 छक्के लगाए हैं। उम्मीद है कि इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहेगा जिससे वह कई और रिकॉर्ड बनाने वाले है।

7) डेविड वॉर्नर

[caption id="attachment_206009" align="alignnone" width="2560"]david warner डेविड वार्नर[/caption]

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अब तक कुल 211 छक्के जड़े हैं। खराब प्रदर्शन की वजह से जहां उनके रिटायर होने की बातें कही जा रही थी वहीं दूसरी तरफ उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर आईपीएल 2023 में अपने परफॉरमेंस से ट्रोलर्स को जवाब देंगे।

8) सुरेश रैना

[caption id="attachment_206011" align="alignnone" width="1400"]suresh raina सुरेश रैना[/caption]

200 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में 8वें नंबर पर आते है पूर्व सीएसके बल्लेबाज सुरेश रैना। उन्होंने टी-20 लीग में 203 छक्के लगाए है।

ms dhoni Chris Gayle IPL 2023 Most Sixes In IPL History
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें