Advertisment

Stone River Facts: विश्व की यह है अनोखी नदी जिसमें पानी नही पत्थर पाए जाते हैं, जानिए कहां है स्टोन रिवर

नदी में करीब 10 टन वजनी पत्थर जमीन के भीतर तक धंसे हैं। बड़ी संख्या में पत्थरों की मौजूदगी के चलते इस नदी में  पेड़ - पौधे में भी नहीं उगते है

author-image
Bansal news
Stone River Facts: विश्व की यह है अनोखी नदी जिसमें पानी नही पत्थर पाए जाते हैं, जानिए कहां है स्टोन रिवर

दुनिया भर के देशों में ऐसी बहुत नदियां मौजूद हैं, जो आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ प्राचीन सभ्यता की भी सूचक हैं। कई देशों की तो पहचान ही इस बात पर होती है कि फलां देश में फलां नदी स्थित है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएगें कि यकीनन यह सच है या वहम।

Advertisment

ये अजीब है लेकिन शायद ही आपने कभी बिना पानी की  नदी के बारे में सुना होगा। जी हां, यह सच है कि विश्व में एक जगह ऐसी भी जगह है, जहां पर नदी में पानी की जगह पत्थर पाए जाते हैं। सही पढ़ा आपने, दुनिया में एक ऐसी नदी है, जिसमें पानी नहीं है। यह नदी छोटे-बड़े पत्थरों से भरी पड़ी है। मीलों तक इस नदी में पत्थर ही पत्थर दिखाई पड़ते है।

नदी में मौजूद है 10 टन पत्थर

आपको बता दें, यह नदी रूस में स्थित है। इस नदी में लगभग 10 टन वजनी पत्थर जमीन के भीतर तक धंसे हैं। बड़ी संख्या में पत्थरों की मौजूदगी के चलते इस नदी में  पेड़-पौधे भी नहीं उगते हैं। लेकिन नदी के आसपास बेहतरीन हरियाली है। इस वजह से लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने आते हैं। लोग इस नदी को स्टोन रिवर (Stone River) के नाम से जानते हैं। जानकारी के मुताबिक इस नदी में लगभग 6 किमी. तक केवल पत्थर ही पत्थर हैं।

जगह के अनुसार बदलती है नदी की चौड़ाई

नदी में पत्थरों के क्रम को देखकर लगाता है जैसे नदी में पानी बह रहा हो, लेकिन नदी में केवल पत्थर ही पत्थर हैं। इस नदी की धारा की चौड़ाई कहीं 20 मीटर तो कहीं 200 से 700 मीटर तक है। यह चौड़ाई जगह बदलने पर बदल जाती है।

Advertisment

यहां आते हैं हजारों पर्यटक

इस अनोखी नदी को देखने के लिए दूर-दराज के इलाकों से हर साल लाखों पर्यटकआते हैं। यह नदी अपनी प्रकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह पास से देखने में बड़ी ही मनमोहक लगती है। नदी में हजारों की संख्या में पत्थरों के रहने से लोग यहां नदी में उतकर फोटोशूट भी कराते हैं। आसपास लगे पेड़ नदी की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं।

नदी  में कहां से आए पत्थर

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग दस हजार साल पहले ऊंची पर्वतीय इलाकों से ग्लेशियर टूटने से इस नदी का निर्माण हुआ होगा। इस पथरीली नदी के किनारे से काफी दूर तक घने जंगल मौजूद हैं। इन जंगलों में देवदार के पेड़ों की अधिकता है। इस घने वन क्षेत्र को लोग दूर-दराज के इलाकों से पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

ये भी पढ़ें:

CG News: यहां पढ़िए छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें- भांजे ने ही मामा के घर में की लूट

Advertisment

World Cup 2023: जानिए इन नौ मैदानों पर भारत का रिकॉर्ड, जहां वर्ल्ड कप के मैच होने हैं

Teeth Whitening Tips: अपने दांतों को रखें हमेशा ब्राइट, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Tomato Shape Cake: इस दिग्गज नेता को जन्मदिन पर मिला टमाटर का तोहफा, काटा टमाटर शेप का केक

Advertisment

Viral News: प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों पर पुलिसवाला डाल रहा था पानी, वायरल हुआ वीडियो

Stone River Stone River of Russia Store River नदी में पानी की जगह पत्थर पत्थरों की नदी रुस की स्टोन रिवर स्टोर रिवर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें