Advertisment

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक किलो की कीमत है लाखों रुपये

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक किलो की कीमत है लाखों रुपये This is the world's most expensive fruit, the cost of one kilo is lakhs of rupees nkp

author-image
Bansal Digital Desk
ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक किलो की कीमत है लाखों रुपये

नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह के फल होते हैं। इन सबकी कीमतें अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर भारत में सबसे महंगे फल 400 से 500 रूपये किलो तक के होते हैं। लेकिन दुनियाभर में कई ऐसे फल हैं जिनकी कीमत लाखों रूपये किलो है। ये वो फल हैं जीन्हें खरीदने की बात दो दूर, आम आदमी उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। जापान में एक ऐसा ही फल है जिसकी कीमत लाखों में है। आइए जानते हैं इस महंगे फल और उसकी कीमत के बारे में। आखिर इस फळ में ऐसा क्या है जो वो इतना महंगा बिकता है।

Advertisment

फल का नाम क्या है?

दरअसल आज हम जिस फल की बात करने जा रहे हैं वह लाखों रुपये में नीलाम हुआ है। दुनिया के महंगे फलों में शामिल इस फल का नाम युबरी खरबूजा है। इस फल की खेती जापान में होती है और वहीं पर बिकता है। इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है। इसको सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है।  जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख होती है। 20 लाख रुपये में दो खरबूजे मिलते हैं। साल 2019 में ये खरबूजे  33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे। अंदर से नारंगी दिखने वाला यह फल मीठा होता है।

इस साल दो खरबूजें नीलाम हुए हैं

इस साल भी दो खरबूजों की नीलामी बाजार में 2.7 मिलियन येन में हुई है। जबकि पिछले साल इससे ज्यादा दाम में खरबूजों को नीलाम किया गया था। वहीं कीमतों में अचानक बदलाव की वजह कोरोना वायरस महामारी मानी जा रही है। ये खरबूजे कठोर सर्दियों की परिस्थितियों में उगाए जाते हैं और इस साल नीलामी में कुल 466 खरबूजे उगाए गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला एक बेबी फ़ूड उत्पादक होक्काइडो प्रोडक्ट्स था जो ऑनलाइन ड्रॉ में भाग्यशाली होने वाले छोटे बच्चों के परिवार को खरबूजे दान करेगा।

इतना महंगा क्यों है खरबूजा

युबारी खरबूजा इतना महंगा इसलिए होता है क्योंकि ये विशेष मानदंडों के साथ उगाया जाता है। इसमें उच्च स्तर की मिठास, सही गोल आकृति और एक सजावटी बेल देखने को मिलती है। वहीं इस फल को पकने में लगभग 100 दिन लगते हैं, इसे धूप से विशेष टोपियों से ढ़क कर सुरक्षित रखा जाता है। वहीं इन्हें कठोर प्रक्रिया से पकाया जाता है। साथ ही युबारी का पहाड़ी क्षेत्र ज्वालामुखीय मिट्टी और उच्च वर्षा में समृद्ध होने की वजह से इसे मीठे तरबूज की खेती के लिए उपयुक्त बनाता है।

Advertisment
सबसे महंगा फल युबरी खरबूजे की कीमत युबरी खरबूजा का दाम युबरी खरबूजा दुनिया का सबसे महंगा फल Yubari Melon Price Yubari Melon only in Japan What is Yubari Melon most expensive fruits melon japanese fruits japan yubari melon Japan
Advertisment
चैनल से जुड़ें