Advertisment

IPL 2023: 'यह मेरा आखिरी आईपीएल....', धोनी ने ये क्या बोल दिया

एमएस धोनी अपने मैदान पर शांत स्वभाव की वजह से जाने जाते है। हालांकि, वह अक्सर मैच के दौरान ऐसा बयान दे जाते है, जिससे सभी हैरान रह जाते है।

author-image
Bansal News
IPL 2023: 'यह मेरा आखिरी आईपीएल....', धोनी ने ये क्या बोल दिया

IPL 2023: एमएस धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव की वजह से जाने जाते है। वह अक्सर टॉस के बाद या फिर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऐसा बयान दे जाते है, जिससे सभी हैरान रह जाते है। आईपीएल 2023 में बुधवार शाम को चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुकाबले से पहले धोनी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन के साथ सभी फैंस दंग रह गए।

Advertisment

यह भी पढ़ें...UP Jobs News: यूपी के युवाओं के लिए खुलेंगे रोज़गार के अवसर, जल्द बनेंगी दूसरी फ्लैट सर्फेस्ड फैक्ट्री

आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है

सीएसके के कप्तान धोनी ने एलएसजी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा कि वह अपने आखिरी सीजन का कितना आनंद ले रहे हैं। जिसपर मुस्कुराते हुए धोनी ने जवाब दिया, "आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैं नहीं।"

Advertisment

गौरतलब है कि धोनी का अगला कदम क्या रहने वाला है, ये किसी को नहीं मालूम। वह अपने क्रिकेट करियर को लेकर बहुत ही शांत तरीके से कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह उनका टेस्ट रिटायरमेंट हो, वनडे कप्तानी का इस्तीफा हो या अंतरराष्ट्रीय रिटायरमेंट, धोनी ने इसे बहुत चुपचाप किया। उनका आईपीएल में संन्यास भी कुछ इसी तरह का आ सकता है।

यह भी पढ़ें...The Kerala Story Controversy: सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, जानिए क्या कहा

यह चर्चा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि, आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक अपने IPL संन्यास पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें...Adipurush Trailer Release Date Out : कंफर्म ! इस दिन रिलीज होगा आदिपुरूष का ट्रेलर, सामने आ चुके है मोशन पोस्टर

ms dhoni IPL 2023 ekana stadium lsg vs csk
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें