Advertisment

Digvijay Singh Political Teacher : ये हैं दिग्विजय सिंह के राजनीतिक गुरु, भरे मंच से किया खुलासा

Digvijay Singh Political Teacher : ये हैं दिग्विजय सिंह के राजनीतिक गुरु, भरे मंच से किया खुलासा, This is Digvijay Singh's political teacher, Revealed from a full platform

author-image
Bansal News
Digvijay Singh Political Teacher : ये हैं दिग्विजय सिंह के राजनीतिक गुरु, भरे मंच से किया खुलासा

Digvijay Singh Political Teacher

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी रानीतिक के गुरु के बारे में लोगों के जानकारी दी। उन्होंने भरे मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "आज मैं जो भी हूं अर्जुन सिंह की बदौलत हूं, मेरी राजनीति की शुरुआत उनके चरणों में हुई।"

Advertisment

Digvijay Singh

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह बात मंगलवार शाम भोपाल के व्यापमं चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान रही। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह गरीब वर्ग के लिए काम किया करते थे। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों के लिए काम किया।

Politics

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अपने बारे में इस तरह की जानकारी देते रहते हैं। साल 2021 में भी उन्होंने कुछ इसी तरह की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे और प्रसिद्ध बालकवि बैरागी (Balkavi Bairagi) अर्जुन सिंह कैबिनेट में मंत्री थे। तब सीनियर जर्नलिस्ट आर. के. करंजिया (R.K. Karanjia) भोपाल आए हुए थे।

Bhopal

इस दौरान उनकी और करंजिया की मुलाकात खाने पर हुई। करंजिया ने बातचीत में दिग्विजय से कहा कि आपका नाम काफी बड़ा है कोई छोटा नाम नहीं है क्या। दिग्विजय उनसे कुछ कह पाते इससे पहले ही बालकवि बैरानी कहा कि इनका नाम ‘दिग्गी राजा’ है। तब से ही लोग दिग्विजय सिंह को दिग्गी राजा बुलाने लगे।

Advertisment

Arjun Singh

दिग्विजय सिंह ने इस इंटरव्यू के एक छोटे से हिस्से को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था कि, मेरे पिता ने जो ने जो मुझे संस्कार दिए मैंने अपने आप को कभी राजा नहीं माना। बाल कवि बैरागी जी ने मुझे “दिग्गी राजा” का नाम दे दिया और वो चले गए। ना मैं सामंत हूँ ना मेरा आचरण सामंती है।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/03/10000000_218839084038202_8361968898884192518_n-1.mp4"][/video]

this is Digvijay Singh's political teacher mentor of politics former chief minister Digvijay Singh Political Teacher Digvijay Singh disclosed from a full stage bhopal arjun singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें