Advertisment

Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस दुनिया देखेगी तिरंगे का जलवा

author-image
Bansal News
Independence Day: इस स्वतंत्रता दिवस दुनिया देखेगी तिरंगे का जलवा

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार दुनिया तिरंगे का जलवा देखेगी। इसकी वजह तिरंगे की रोशनी में जगमगाती विश्व के अनेक देशों की प्रतिष्ठित इमारतें एवं पर्यटन स्थल बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। 'आजादी का अमृत महोत्सव' के एक हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय ने विश्व के कई देशों में प्रतिष्ठित इमारतों और पर्यटन स्थल का चयन करने के साथ ही सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है। मंत्रालय के निर्देश पर इस बार के आजादी के पर्व को लेकर दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई समेत कई बड़े देशों की 75 प्रतिष्ठित इमारतें और पर्यटन स्थल 15 अगस्त की शाम से 16 अगस्त की सुबह तक भारतीय तिरंगा की रोशनी में जगमगाते हुए दिखेंगे।

Advertisment

कनाडा के नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में दिखेंगी
कनाडा स्थित विश्वप्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात की लहरें भी तिरंगे में नहाई हुई दिखेंगी। जिन मुख्य इमारतों को तिरंगे की रौशनी वाली लाइटों से सजाया जाएगा उसमें जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय, अमेरिका की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, दुबई का बुर्ज खलीफा, रूस का इवोल्यूशन टावर, सऊदी अरब के अबू धाबी शहर का मशहूर एडीएनओसी ग्रुप टॉवर और यूनाइटेड किंगडम का बर्मिंघम पुस्तकाल भवन शामिल है।

तिरंगे की रोशनी में रौशन होगा यूएन का मुख्यालय
बता दें कि अबकी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का 75वां पर्व मनाएगा। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' अभियान शुरू किया था। खबर के अनुसार आजादी की अमृत महोत्सव जनभागीदारी का अभियान है। इसका उद्देश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। इसकी शुरुआत के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे भारतीय पूरे उत्साह के साथ इससे जुड़ रहे हैं।

टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाएगा अब तक का सबसे बड़ा झंडा
यह टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जाने वाला अब तक सबसे बड़ा झंडा होगा।भारत के आजादी के पर्व की धूम इस बार सात समंदर पार भी देखने को मिलेगी। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा पोल की ऊंचाई 25 फुट होगी।

Advertisment
world will see the tricolor UAE This Independence Day PM Modi mpnews latest news indian flag Independent Canada
Advertisment
चैनल से जुड़ें