Advertisment

Train Fog: 1046 लोको में लगे फॉग पास डिवाइस, जानें कैसे कोहरे में ट्रेनों को दिखाते हैं रास्ता

Train Fog: हर साल सर्दियों के मौसम में खासकर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से काफी देरी से चलती है।

author-image
Bansal news
Train Fog: 1046 लोको में लगे फॉग पास डिवाइस, जानें कैसे कोहरे में ट्रेनों को दिखाते हैं रास्ता

भोपाल। Train Fog: हर साल सर्दियों के मौसम में कोहरे (Train Fog) के दौरान ट्रेनें काफी देरी से चलती है। खासकर देश के उत्तरी हिस्सों से आने वाली ट्रेनें (Train Fog) बड़ी संख्या में इससे प्रभावित होती हैं।

Advertisment

इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रेनें समय पर चल सके या कम से कम प्रभावित हो, इसके लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है।

कोहरे (Train Fog) में ट्रेक पर रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए लोको को तीसरी आंख के रूप में फॉग पास डिवाइस (fog pass device) मिला है। पश्चिम मध्य रेल (WCR) के तीनों मंडल में 1046 फॉग पास डिवाइस लोको में लगाए गए हैं।

यह जीपीएस आधारित नेविगेशन डिवाइस है

फॉग पास डिवाइस एक जीपीएस (GPS) आधारित नेविगेशन डिवाइस (navigation device) है, जो लोको पायलट को घने कोहरे (Train Fog) की स्थिति में ट्रेन चलाने में मदद करता है।

Advertisment

इसके उपयोग से घने कोहरे में ट्रेन को चलाने में मदद मिलती है।

संबंधित खबर: Top Hindi News Today: मिजोरम में भूकंप के झटके, दिल्ली में घने कोहरे के चलते 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं 

फॉग पास डिवाइस ऐसे करता है काम

fog-pass-device

यह डिवाइस (FPD) लोको पायलटों को सिग्नल, लेवल क्रॉसिंग गेट (मानवयुक्त और मानव रहित), स्थायी गति प्रतिबंध, न्यूट्रल सेक्शन जैसे निश्चित जगहों के बारे में ऑन-बोर्ड वास्तविक समय की जानकारी देता है।

डिवाइस (fog pass device) इन जगहों के बारे में डिसप्ले के साथ-साथ साउंड गाइडेंस भी देता है।

Advertisment

500 मी. तक की तीन जगहों के बारे में मिलती है जानकारी

इस प्रणाली से भौगोलिक क्रम में आने वाले अगले तीन निश्चित जगहों में से करीब 500 मीटर तक ध्वनि संदेश के साथ-साथ अन्य संकेतक मिलते हैं।

इससे ट्रेन (Train Fog) के परिचालन में आसानी होती है।

संबंधित खबर: MP Weather Update: एमपी के कई शहरों में भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

1046 ट्रेनों में हो रहा फॉग पास डिवाइस का उपयोग

पश्चिम मध्य रेल (WCR) के तीनों मंडलों में, जिसमें जबलपुर मंडल में 346, भोपाल मंडल में 299 और कोटा मंडल में 401 सहित कुल 1046 फॉग पास डिवाइस का उपयोग ट्रेनों में किया जा रहा है।

Advertisment

फॉग पास डिवाइस की सामान्य विशेषताएं

  • सिंगल लाइन, डबल लाइन, विद्युतीकृत और गैर विद्युतीकृत सेक्शन के लिए यह डिवाइस सुटेबल है।
  • सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक और डीजल इंजनों, ईएमयू/एमईएमयू/डीईएमयू में इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • यह कोहरे, बारिश या धूप से अप्रभावित रहता है। 160 किमी प्रति घंटे तक की ट्रेन स्पीड में भी य​ह काम करता है।
  • इसमें 18 घंटे के लिए बिल्ट-इन रीचार्जेबल बैटरी बैकअप है। यह एक स्टैंडअलोन सिस्टम है।
  • लोको पायलट अपनी ड्यूटी फिर से शुरू करने पर डिवाइस को अपने साथ आसानी से लोकोमोटिव तक ले जा सकता है।

फॉग पास डिवाइस के उपयोग से यह लाभ

फॉग पास डिवाइस (fog pass device) के उपयोग से ट्रेन सेवाओं की विश्वसनीयता में सुधार आएगा। इससे फॉग (Train Fog) के समय ट्रेनों के देरी से चलने की घटनाओं में कमी तो आएगी ही, साथ ही यह यात्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें:

Old Pension Scheme: BJP के समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी

MP News: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, 10 जनवरी को खाते में आएंगे पैसे

05 Jan 2024 Rashifal: आज कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

5 January History: आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज के दिन हीं खेला गया था पहला एकदिवसीय मैच

Bhopal News: भोपाल के GMC में जूनियर डॉक्टर करेंगे हड़ताल, इस वजह से हैं नाराज

railway board Train Late" West Central Railway fog pass device train affected by fog train fog
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें