Advertisment

Interesting Facts: भारत के इस शहर को बनाया गया था, एक दिन के लिए राजधानी, जानें वजह

भारत में हर राज्य से लेकर इसके शहरों तक की अपनी अलग पहचान है। शहरों की इन सांझी विरासत के किस्से अब भी हमे सुनने को मिल जाते हैं।

author-image
Agnesh Parashar
Interesting Facts: भारत के इस शहर को बनाया गया था, एक दिन के लिए राजधानी, जानें वजह

Capital of India for One Day : भारत में राज्य से लेकर शहरों तक की अपनी अलग पहचान है। शहरों की प्राकृतिक और मानवीय धरोहरें आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। इनकी सांझी विरासत के किस्सें अब भी हमें सुनने को मिलते हैं। प्रत्येक शहर का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

Advertisment

आज हम बात करने जा रहे हैं, एक ऐसे शहर के बारे में जो एक दिन के लिए भारत की राजधानी बना था। भारत के इतिहास में ऐसी घटना हुई थी,  लेकिन कब, कहा और कैसे हुई ये सब हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे।

इस शहर को बनाय गया था राजधानी

मुगलों का अधिपत्य समाप्त होने के बाद भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ गया था। अंग्रेजों ने भारत पर व्यापार और धन कमाने के लक्ष्य से सालों तक राज किया। बात 1858 की है जब अंग्रेजी शासनकर्ताओं ने इलाहाबाद को एक दिन के लिए देश की राजधानी बनाया था। इस समय इलाहाबाद को उत्तर पश्चिमी प्रांत की राजधानी बनाया गया था।

मुगलों के समय इसे मुख्यालय भी बनाया गया

भारत की एक के दिन के लिए राजधानी इलाहाबद शहर अब प्रयागराज बन चुका है। अब इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व बरकरार है। भारत में इस शहर का नाम इलाहाबाद मुगल शासकों के द्वारा रखा गया था।

Advertisment

अकबर ने रखा था इलाहाबाद नाम

मुगल शासक अकबर ने इसे इलाहाबाद नाम दिया था। इस नाम का मतलब होता है अल्लाह का शहर यानि इलाहाबाद। मुगल काल के दौरान इसे एक प्रांतीय राजधानी बनाया गया था। साल 1599 से 1604 तक यह शहर मुगल शासक जहांगीर के कब्जे में था तभी इसे जहांगीर ने अपना मुख्यालय भी बनाया था।

शहर का है विशेष धार्मिक महत्व

हालांकि अब इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है। बता दें कि प्रयागराज शुरू से ही  प्रशासनिक और शिक्षा के मामले में अग्रणी जिला रहा है। इसके साथ ही यह पर्यटन का केंद्र रुप में भी जाना जाता है। शहर में ऐसे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो इसकी विरासत का परिचय देते हैं।

बड़ी संख्या में आते हैं लोग

धार्मिक त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग यहां के संगाम में स्नान करने आते हैं। बता दें कि प्रयागराज में ही तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम का है। यहां पर 12 सालों के अंतराल में महाकुंभ का मेला भी लगता है। इस कुंभ देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। साथ ही देश के अखाडों के पंडाल भी प्रयागराज के गंगा किनारे लगते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़िए:

Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस का 14 सितंबर से क्या है कनेक्शन? जानें कैसे और कब हुई इसकी शुरुआत?

Aaj ka Rashifal: इन राशि के जातकों के जीवन में आएगी आर्थिक सबलता, इनकी होगी कार्यसिद्धि, जानें अपना राशिफल

MP Weather Update: मप्र में जारी है मानसून का दौर, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

Advertisment

Jawan Worldwide Box Office Day 7: सिर चढ़कर बोल रहा जवान का एक्शन, महज 7 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई

Benefits Of Plums: डायट्री फाइबर से भरपूर होता है आलूबुखारा, पाचन के लिए रोज करें सेवन

एक दिन की राजधानी, इलाहाबाद शहर, इलाहाबाद इतिहास, इलाहाबाद राजधानी, रोचक तथ्य, One Day Capital, Allahabad City, Allahabad History, Allahabad Capital, Interesting Facts

interesting facts रोचक तथ्य Allahabad Capital Allahabad City Allahabad History One Day Capital इलाहाबाद इतिहास इलाहाबाद राजधानी इलाहाबाद शहर एक दिन की राजधानी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें