Advertisment

MP News: चोरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा, पुलिस कॉलोनी से ले उड़े तीन बाइक, सन्न हैं नगरवासी

MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में चोरों से जनता ही नहीं जनता के रक्षक भी चोरों से परेशान है। बीती रात पुलिस कॉलोनी से चोर...

author-image
Bansal news
MP News: चोरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा, पुलिस कॉलोनी से ले उड़े तीन बाइक, सन्न हैं नगरवासी

MP News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में चोरों से जनता ही नहीं जनता के रक्षक भी चोरों से परेशान है। बीती रात पुलिस कॉलोनी से चोर 3 बाइक ले उड़े। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सन्न रह गया है। सिरोंज SDOP ने जल्द ही बाइक चोरों को पकड़ने का दावा किया है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब सिरोंज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे चैन की नींद सोएगी।

Advertisment

3 पुलिस वालों की बाइक उठा ले गए चोर

पुलिस कॉलोनी पर बाइक चोर गिरोह ने रात में धावा बोल दिया। बीती रात तीन पुलिस वालों की बाइक पुलिस कॉलोनी से उठा ले गए चोर। सिरोंज sdop ने जल्दी बाइक चोर पकड़ने का दावा किया। शनिवार की रात पुलिस कॉलोनी से तीन पुलिस वालों की बाइक चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें: Janaki Bai Story: ऐसे बदलती है तकदीर, भीख मांगने वाली जानकी ने खोली खुद की चाय-नाश्ते की दुकान

रविवार की सुबह इस चोरी का पता चला। सिपाही संजय, सिपाही दलबीर व सब इंस्पेक्टर मोहर सिंह की बाइक चोर पुलिस कॉलोनी से चुरा कर ले गए।

Advertisment

सिरोंज पुलिस महकमा सन्न

नई पुलिस कॉलोनी शहर से हटकर डेम किनारे बनी है। इसमें 24 फ्लैट है जिनमें थाने का पुलिस स्टाफ निवास करता है। इसी से लगी हुई राजस्व की कॉलोनी है जिसमे तहसील के अधिकारी कर्मचारी निवास करते है। इस बाइक चोरी की घटना से सिरोंज पुलिस महकमा सन्न रह गया।

सिरोंज एसडीओपी सौरभ तिवारी ने जल्दी ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की बात भी कही है ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें:-

Surguja News: 10 करोड़ के वेयरहाउस में भी सुरक्षित नहीं धान, पहली बरसात में ही खुली गोदाम की पोल

Advertisment

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रयागराज जा रहे यात्रियों ने नाचकर जाहिर की खुशी

Bharatiya Janata Party: तेलंगाना में पार्टी नेतृत्व पर मंडराया खतरा, जाने कौन संभालेगा पार्टी

Ambikapur News: पटकुरा पहुंचा 14 हाथियों का दल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Advertisment

Cooch Behar News: प. बंगाल के राज्यपाल ने कूचबिहार जिले में हालात का लिया जायजा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें