Advertisment

Omkareswar Mandir Thief: भगवान के मंदिर में चोरों की घात, ओंकारेश्वर मंदिर की दानपेटी चुराई, जांच में जुटी पुलिस

Mandir Me Chori: भगवान के मंदिर में चोरों की घात, ओंकारेश्वर मंदिर की दानपेटी चुराई, जांच में जुटी पुलिस thieves-ambushed-in-the-temple-of-God-stole-the-donation-box-of-Omkareshwar-temple-police-engaged-in-investigation

author-image
Bansal news
Omkareswar Mandir Thief: भगवान के मंदिर में चोरों की घात, ओंकारेश्वर मंदिर की दानपेटी चुराई, जांच में जुटी पुलिस

image source- @AKOjha26341697 

खंडवा। प्रदेश में आए दिन अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। यहां चोरी, लूटपाट, दुष्कर्म सहित नशीले पदार्थों की तस्करी की रोजाना खबरें सामने आती रहती हैं। प्रदेश में चोरों के भी हौसले काफी बुलंद हैं। इंसान तो छोड़ो भगवान तक के घर चोरों की गिरफ्त से दूर नहीं हैं। सोमवार देर रात चोरों ने विश्वप्रसिद्ध मंदिर ओंकारेश्वर की दानपेटी पर हाथ साफ कर दिए। देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक ओंकारेश्वर में पूरे देश से लोग आस्था और पूजन करने आते हैं। चोरों ने सोमवार रात मुख्य द्वार के सामने रखी दानपेटी चुरा ली। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरों ने दानपेटी से पैसे निकाले और पेटी को झूला पुल के पास फेंककर रफूचक्कर हो गए। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया है।

Advertisment

अधिकारी भी दिखा रहे गंभीरता
प्रशासन के आला अधिकारी भी मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी सख्ती से जांच शुरू कर दी है। खंडवा जिले के कलेक्टर ने मामले की सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस भी मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर के बाहर के लग रहे हैं क्योंकि यहां के रहवासी आरोपियों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन पर लग रहे लापरवाही के आरोप
इस चोरी के बाद यहां के लोगों ने मंदिर के प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि मंदिर के ट्रस्ट में 100 से अधिक कर्मचारी हैं। साथ ही मंदिर में प्रदेश सुरक्षा बल के जवान भी हमेशा तैनात रहते हैं। मंदिर के पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके बाद भी चोरों ने दान पेटी चुरा ली। लोगों ने कहा कि चोरों की इतनी हिम्मत यहां मंदिर प्रशासन की लापरवाही के कारण बढ़ी है।

shankar ji mandir omkareswar Omkareshwar MP CG Bhopal MP mandirme chori mandir pa dhava mandir me chori jyotirling danpeti churai dan peti Bhopal breaking news Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news #khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें