/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-Election-2023-2-3.jpg)
भोपाल। मप्र में राजनीतिक दलों ने चुनानी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में बीजेपी अपनी दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई इसमें चुनाव 2023 को लेकर अमह जानकारी सामने आ रही है।
कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव
बैठक में तय किया गया है कि कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को इस बार चुनावी मैदान में हीं उतरेंगे।
अरुण यादव नहीं लड़ेंग इस बार चुनाव
इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण यादव ने कहा है कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि अरुण यादव कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अभी कहा जा रहा था कि अरुण यादव विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं लेकिन उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है, चुनाव न लड़ने का फैसला उन्होंने क्यों किया इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि कांग्रेस की एक भी कैंडिडेट लिस्ट जारी नहीं हुई है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी जानकारी संगठन को दी है।
जन आक्रोश यात्रा मिली थी अहन जिम्मेदारी
आपको बता दें कि कांग्रेस संगठन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को जन आक्रोश यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका नाम मांधाता, निमाड़ की बड़वाह और खरगोन के कसरावद से चुनाव लड़ने की चर्चा थी।
2018 में शिवराज के लड़े थे चुनाव
अरुण यादव दो बार के सांसद रह चुके हैं। वे केंद्रीय मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष भी रहे है। साल 2018 के चुनाव के उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
30 विधायकों की सर्वे रिपोर्ट में कई खामियां
मंगलवार को ही बैठक में पार्टी के सर्वे पर भी चर्चा हुई जिसमें करीब 30 विधायकों की सर्वे रिपोर्ट में कई खामियां निकली है। कहा ये भी जा रहा है कि इन सभी 30 विधायकों के टिकट भी काटे जा सकते हैं। बैठक में तय किया गया है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा सबसे लास्ट में की जाएगी।
ये भी पढ़ें:
Asian Games 2023: भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ सर्वाधिक मेडल के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा
Flash Flood In Sikkim: सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़, सेना के 23 जवान हुए लापता
मप्र चुनाव 2023, मप्र चुनाव, भोपाल न्यूज, कांग्रेस मप्र, दिग्विजय सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी कांग्रेस, MP Election 2023, MP Election, Bhopal News, Congress MP, Digvijay Singh, Screening Committee Congress
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें