Advertisment

RIP Lata Mangeshkar: इन केंद्रीय मंत्रियों ने लता मंगेशकर के निधन पर व्यक्त किया शोक

महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को कई केंद्रीय मंत्रियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर कोकिला के निधन से भारत की आवाज खो गई है।

author-image
Bansal Desk
RIP Lata Mangeshkar: इन केंद्रीय मंत्रियों ने लता मंगेशकर के निधन पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को कई केंद्रीय मंत्रियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर कोकिला के निधन से भारत की आवाज खो गई है।

Advertisment

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वर कोकिला  लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की। उनके गाए हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ उनका निधन देश के कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।’’

गृह मंत्री अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ संगीत जगत में उनके (लता मंगेशकर) योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है और उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।’’ शाह ने कहा, ‘‘ मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी।’’ गृह मंत्री ने कहा, ‘‘उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति।’’

Advertisment

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।’’ गडकरी ने कहा कि उनका (लता मंगेशकर) जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है जो सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।उन्होंने कहा कि लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थीं तथा 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। गडकरी ने कहा, ‘‘ लता दीदी हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।’’

Advertisment

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लता मंगेशकर नहीं रहीं लेकिन भारत में पीढ़ियों को उनके गीतों से स्नेह रहा है जो सदाबहार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

 सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकु

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘ स्वर कोकिला, सुर सम्राज्ञी लता जी का निधन ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। उनका जाना हर किसी के लिए व्यक्तिगत नुक़सान है।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘ निजी तौर पर वो मेरी सबसे पसंदीदा गायिका थीं जिन्होंने उम्र के हर पड़ाव पर अपने गायन से मेरे जैसे अनगिनत लोगों को प्रभावित किया, हमारे अंतर्मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। लता जी के अंदर की भारतीयता उनके संगीत में झलकती थी, उनके जैसा व्यक्तित्व का अवतरण सदियों में होता है।’’

Advertisment

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह देश की आवाज थीं। यह एक युग का समापन है।’’ लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनका पिछले कुछ समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

Advertisment

smriti irani pays tribute to lata singer lata mangeshkar rip lata mangeshkar rajnath singh pays tribute to lata ji minister pay tribute to lata mangeshkar lata mangeshkar today news Lata Mangeshkar Songs lata Mangeshkar passes away lata mangeshkar passed away lata mangeshkar news today lata mangeshkar news lata mangeshkar live lata mangeshkar latest news lata mangeshkar is no more lata mangeshkar health Lata Mangeshkar died today Lata Mangeshkar Died lata mangeshkar death news lata mangeshkar death lata mangeshkar breaking news lata mangeshkar age Lata Mangeshkar
Advertisment
चैनल से जुड़ें