Advertisment

MP Travel Places: गमिर्यों में करना है ठंडक का एहसास, तो घूम आइए ये टॉप 5 MP हिल स्‍टेशन

MP Travel Places: गर्मियों में कहीं घूमने जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको भी मध्‍यप्रदेश के टॉप 5 हिल स्‍टेशन जरुर धूम कर आना चाहिए।

author-image
Aman jain
MP Travel Places: गमिर्यों में करना है ठंडक का एहसास, तो घूम आइए ये टॉप 5 MP हिल स्‍टेशन

MP Travel Places: अगर आप भी गर्मियों में कहीं घूमने जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको भी मध्‍यप्रदेश के टॉप 5 हिल स्‍टेशनों को एक बार जरुर धूम कर आना चाहिए। यहां जाने के बाद आप खुश हो जाएंगे, क्‍योंकि यह हिल स्‍टेशन अपने आप में बेहद खूबसूरत हैं और प्रकृति की सुदंरता को अपने अंदर समेटे हुए हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1789260423293751333

पचमढ़ी

MP Pachmarhi Hill Station is the best tourist place in Madhya Pradesh | सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी, डेढ़ हजार से दो हजार के बजट में करिये सैरसतपुड़ा की रानी पचमढ़ी, डेढ़ हजार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी मध्य भारत का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है।

सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच होने और अपने सुंदर स्थलों के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।

मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है धूपगढ़ भी पचमढ़ी में ही है। इसे प्रियदर्शिनी प्वाइंट भी कहा जाता है, जहां से सूर्यास्त का दृश्य बेहद लुभावन लगता है।

Advertisment

कान्‍हा किसली नेशनल पार्क

कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi - Holidayrider.Com

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कान्हा नेशनल पार्क बाघों का घर है।

ये पार्क दो जिलों- मंडला और बालाघाट में फैले सतपुड़ा की मैकाल पहाड़ियों में स्थित है। 940 वर्ग किमी में फैला ये उद्यान भारत के मैनेज्‍ड वन्यजीव राष्ट्रीय उद्यान में से एक माना जाता है।

इस पार्क में घूमने के लिए कान्हा संग्रहालय, लापसी काबर, श्रवण ताल, सिंदूर के पेड़ आदि खुबसूरत स्‍थान हैं।

Advertisment

ओंकारेश्वर पहाड़ी

एमपी के इन हिल स्टेशनों पर शांति में डूब जाएं

ओंकारेश्वर हिल हिंदू धर्म का एक तीर्थ स्थान है। यह ओंकारेश्वर मंदिर के लिए फेमस है जो भगवान शिव को समर्पित है।

यहां पर यात्री और तीर्थयात्री ओंकारेश्वर महल, ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग और गोमुख घाट के दर्शन कर सकते हैं।

इसी के साथ नर्मदा नदी के नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां जाकर आपको बेहद अच्‍छा लगेगा।

Advertisment

अमरकंटक

अमरकंटक - विकिपीडिया

मैकाल पहाड़ियों की हरी-भरी हरियाली के बीच स्थित है। अमरकंटक एक शांत हिल स्टेशन है।

इसे मध्‍यप्रदेश का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह पवित्र नदियों नर्मदा, सोन और जोहिला का सोर्स है,

जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां नर्मदा मंदिर और प्राचीन कपिलधारा झरना देखने लायक जगह है। बताया जाता है कि इन्हें ऋषि कपिला ने पवित्र किया गया था।

मांडू

Mandu: मांडू में घूमिये ये 8 जगहें, जानिये यहां के बारे में

मांडू मध्‍यप्रदेश का एक अन्‍य ऑफबीट डेस्टिनेशन है। हर साल हजारों लोग छुट्टियों में यहां आते हैं।

विंध्य पर्वत श्रृंखला पर बसा मांडू छठी शताब्दी के वास्‍तुशिल्‍प से सजा है। मांडू का किला बीते युग की कहानियां सुनाता है।

वहीं राजसी जहाज महल समुद्र के बीच तैरता हुआ लगता है और रूपमती का मंडप नर्मदा घाटी का मनोरम दृश्य पेश करता है।

यहां आने पर सनसेट पॉइंट से आप सूर्यास्‍त का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं। यह स्‍थान टूरिस्‍टों के मन को खूब भाता है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें